Select Date:

'मेरी सबकुछ...' बीवी अनुष्का के बर्थडे पर विराट कोहली का इश्क चढ़ा परवान, दिखाई अनदेखी 7 फोटोज

Updated on 01-05-2023 07:58 PM
15 साल पहले 'रब ने बना दी जोड़ी' मूवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने खूब सारा प्यार उड़ेला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बीवी की सात अनदेखी फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसी के साथ विराट ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।

Virat Kohli ने अनुष्का शर्मा को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, 'अच्छे और बुरे हर समय में, आपके हर क्यूट पागलपन से मुझे प्यार है। हैप्पी बर्थडे मेरी सबकुछ अनुष्का।' इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं।

2017 में की थी शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में ब्याह रचाया था। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। वो बेटी को सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं।


शाहरुख संग किया था डेब्यू

Anushka Sharma का जन्म 1 मई 1988 में अयोध्या में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर शाहरुख खान संग पहली मूवी मिली, जो साल 2008 में रिलीज हुई। इसके बाद उन्होंने 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान', 'एनएच10', 'ऐ दिल है मुश्किल' सहित कई फिल्मों में काम किया। अभी उनके पास Kaneda मूवी है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.