गुजरात में मेरा खाना नहीं मिलेगा... रवि शास्त्री ने पूछा क्या खाते हो मोहम्मद शमी ने बोलती बंद कर दी
Updated on
16-05-2023 07:58 PM
अहमदाबाद: डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस पिछले सीजन की तरह इस बार भी सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंच गई। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 15 मई की रात हराकर यह मुकाम हासिल किया। शुभमन गिल का शतक झेलने के बाद हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को मोहम्मद शमी ने नेस्तानाबूद कर दिया। टीम ने पावरप्ले में ही 29 रन पर चार विकेट खो दिए। खतरनाक दिख रहे हेनरिक क्लासेन (44 गेंद में 64 रन) को 17वें ओवर में आउट कर शमी ने गुजरात की जीत पर मुहर लगा दी।
पर्पल कैपधारी शमी इस कामयाबी के साथ ही अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज के 13 मैच में 23 विकेट हो गए। अपने ही टीममेट राशिद खान से बेहतर इकॉनमी के बाद पर्पल कैप हथियाने वाले शमी से रवि शास्त्री ने बातचीत की। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री ने पूछा कि इस कामयाबी का राज क्या है? मोहम्मद शमी की हाजिरजवाबी सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
नहले पर दहला दरअसल, रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी के खानपान पर मजाक किया था। पूछा था कि आप खाना क्या खाते हो और तगड़े होते जा रहे हो। इस बाउंसर को शमी ने हंसते-हंसते झेला और कह दिया कि गुजरात में मेरा खाना नहीं मिलेगा न। हालांकि बाद में किसी की भावना ठेस न हो इसलिए उन्होंने आगे जोड़ दिया कि, 'लेकिन मैं गुजराती फूड एन्जॉय कर रहा हूं।'
बिरयानी लवर हैं शमी भारतीय क्रिकेट को फॉलो करने वाले जानते हैं कि मोहम्मद शमी को बिरयानी कितनी पसंद है। 2019 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने के बाद रोहित शर्मा ने इस बात पर मजाक भी बनाया था। एक बार ईशांत शर्मा ने भी किसी इंटरव्यू में शमी के बिरयानी प्रेम का जिक्र किया था। यहां पर भी रवि शास्त्री बिरयानी को लेकर ही भाईजान का मजाक बना रहे थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…