सामंथा रुथ प्रभु से तलाक पर नागा चैतन्य ने किया कटाक्ष, बोले- लाइफ में किसी चीज का पछतावा नहीं
Updated on
02-05-2023 10:09 PM
'शाकुंतलम' एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अक्सर अपनी शादी और तलाक के बारे में बोलती नजर आती हैं। लेकिन नागा चैतन्य अक्सर इस मामले में चुप्पी साधे रहते हैं। हालांकि अब उन्होंने खुलकर इस पर बोला है। एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा पछतावा किस बात का है। इस नागा ने जवाब दिया कि ऐसा कुछ खास नहीं है जिस पर वो लाइफ में पछताएं। हां उनके लिए सब चीजें एक सीख की तरह हैं।
नागा चैतन्य इन दिनों शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। वह उनके साथ स्पॉट भी होते हैं। हालांकि कभी दोनों ने अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात नहीं की। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल 'इरफान व्यूज' को दिए इंटरव्यू में पूछे गए सवालों के जवाब दिए। जहां उनके पछतावा के बारे में पूछा गया था। इसी पर एक्टर ने कहा कि उन्हें अपनी लाइफ में कुछ खास पछतावा नहीं हुआ है। उनके लिए सब सबक ही रहा है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता है कि उन्होंने अपनी लाइफ में कुछ अच्छी फिल्में करने फैसला न लिया हो। हो सकता है दो-तीन फिल्में हों।
नागा चैतन्य कर रहे हैं डेट
बता दें कि सामंथा से अलग होने के बाद नागा ने शोभिता धुलिपाला को डेट करना शुरू कर दिया है। दोनों की हाल ही में फोटो लंदन के एक रेस्टोरेंट से वायरल भी हुई थी। इसमें एक्ट्रेस कैमरे से अपना चेहरा छिपाते दिखाई दे रही थीं। वहीं नागा वहां के मैनेजर या शेफ से बात करते दिखाई दे रहे थे। खबरों के मुताबिक, दोनों पिछले 6 महीने से एक-दूसरे के प्यार में डूबे हैं। हालांकि अभी दोनों की तरफ से इस पर कंफर्मेशन आनी बाकी है।
सामंथा रुथ प्रभु का 4 साल में तलाक
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य ने साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। लेकिन चार साल बाद 2021 में ये अलग हो गए। साथ ही एक स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि वह दोनों आपसी सहमति से ये फैसला ले रहे हैं। इस कदम के बाद एक्ट्रेस को हालांकि लंबा समय लगा था बाहर आने में। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके चारों तरफ अंधेरा छा गया था। बहुत मुश्किल से वो इससे उबर पाई थीं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…