लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल
इस वर्ष जिन नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां लोकसभा की कुल 116 सीटें आती हैं। सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में 29, फिर कर्नाटक में 28, राजस्थान में 25, तेलंगाना में 17, छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा और मेघालय में 2-2 जबकि मिजोरम और नागालैंड में लोकसभा की 1-1 सीट है। इस तरह 543 लोकसभा सीटों के लिहाज से देखें तो इन राज्यों में 21 प्रतिशत से भी ज्यादा सीटें हैं। इसी कारण कहा जा रहा है कि इन विधानसभा चुनावों के नतीजे आम चुनाव पर बड़ा प्रभाव छोड़ेंगे।
