कन्वेंशन सेंटर पर चले बुल्डोजर से दुखी नागार्जुन, की कोर्ट से राहत की मांग, कहा- बिना सूचना के गिराया गया हॉल
Updated on
24-08-2024 05:55 PM
जहां साउथ एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी बेटे नागा चैतन्य की सगाई करके खुशी से झूम रहे थे। वहीं, अब उन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आपदा प्रबंधन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (HYDRAA) ने शुक्रवार, 23 अगस्त को उनकी प्रॉपर्टी कन्वेंशन सेंटर पर बुलडोजर चला दिया है। रंगारेड्डी जिले के शिल्परामम के पास बने इस हॉल को गिरा दिया गया है। यह कार्रवाई जल निकायों और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वाले अवैध निर्माणों को हटाने के लिए की गई है। अब इस एक्शन पर एक्टर का रिएक्शन भी आया है। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए दुख जाहिर किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर नागार्जुन का कन्वेंशन सेंटर 10 एकड़ में फैला था। और यह पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करता पाया गया। बताया जा रहा है कि सेंटर ने तुम्मिडीकुंटा झील पर अतिक्रमण किया था। जिसमें फुल टैंक लेवल (FTL) के अंदर 1.12 एकड़ और झील के बफर जोन के अंदर करीब 2 एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया था। हाइड्रा अधिकारियों ने यह कार्रवाई शिकायतें मिलने के बाद की, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कन्वेंशन सेंटर के निर्माण में पास के जल निकाय तम्मिडी चेरुवु पर अवैध अतिक्रमण किया गया है।
नागार्जुन का आया रिएक्शन
रिपोर्ट बताती है कि हाइड्रा के पास एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया था कि कन्वेंशन सेंटर के मालिकों ने साढ़े तीन एकड़ के क्षेत्र पर अतिक्रमण किया था, जो मूल रूप से झील का हिस्सा था। अब इस पर एक्टर ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'एन कन्वेंशन के संबंध में किए गए अवैध तरीके से इस तोड़-फोड़ से दुखी हूं। यह कोर्ट के आदेशों और स्टे ऑर्डर्स के खिलाफ जाकर की गई कार्रवाई है।'
नागार्जुन ने कोर्ट से की राहत की मांग
एक्टर ने कहा कि वह कुछ फैक्ट्स बताने के लिए ये बयान जारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कोई भी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने एक इंच भी अतिक्रमण नहीं किया है। टये सेंटर एक प्राइवेट लैंड पर बनाया गया था। उसके संबंध में जो इमारत गिराने का नोटिस पहले आया था, उस पर स्टे ऑर्डर आ गया है। और आज गलत सूचना के आधार पर, गलत तरीके से तोड़-फोड़ की गई। बिल्डिंग गिराने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया था। एक कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में, अगर न्यायालय ने मेरे खिलाफ फैसला दिया होता, तो मैं खुद ही विध्वंस कर देता। लेकिन मामला अभी वहां पेंडिंग है। फैसला आना बाकी है। मैं ये साफ करना चाहता हूं कि हमारे द्वारा किसी भी तरह का गलत निर्माण या अतिक्रमण नहीं किया गया है। सार्वजनिक रूप से ये गलत धारणा न बने, इसलिए में ये रिकॉर्ड पर रख रहा हूं। हम अधिकारियों द्वारा की गई गलत कार्रवाइयों के संबंध में न्यायालय से उचित राहत की मांग करेंगे।'
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…