Select Date:

'बजरंगी भाईजान' की हर्षाली मल्होत्रा के पैरों की तरफ इशारे करते दिखे नंदमुरी, डरी-सहमी 'मुन्नी' को देख भड़के लोग

Updated on 22-11-2025 01:18 PM
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' फेम हर्षाली मल्होत्रा का एक वीडियो देख इस वक्त फैन्स काफी भड़क रहे हैं। दरअसल हर्षाली यानी मुन्नी को सलमान खान की फिल्म से भरपूर प्यार मिला है और अब वो साउथ सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'अखंडा' का एक म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा गया था। इस दौरान स्टेज पर फिल्म के सीनियर एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण ने हर्षाली के साथ कुछ ऐसा किया कि उन्हें देखकर लोग अब खूब बरस रहे हैं।

'अखंडा 2' के इवेंट पर हाल ही में स्टेज पर बाकी कलाकारों और क्रू के साथ नंदमुरी बालकृष्ण के पास खड़ी होकर 'मुन्नी' यानी हर्षाली भी पोज़ देती दिख रही थीं। इसी दौरान अचानक नंदमुरी बालकृष्ण स्टेज पर सबके सामने ही हर्षाली के पैरों की तरफ इशारा करने लगते हैं।

डरी-सहमी हुई सी दिख रहीं हर्षाली

वीडियो में हर्षाली के पैरों की तरफ देखते हुए नंदमुरी हाथ बढ़ाकर उन्हें पैरों का पॉश्चर बदलने को कहते दिख रहे हैं। वीडियो क्लिप देखकर ऐसा लग रहा है कि हर्षाली इस इंस्ट्रक्शंस के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। हालांकि, डरी-सहमी हुई सी दिख रहीं हर्षाली उनके कहने पर तुरंत अपने पैरों का पोज़ बदल लेती हैं लेकिन ये पूरा माहौल असहज सा नजर आ रहा है।

'ये क्यों बता रहे हैं कि कैसे खड़े रहना है'

अब इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा जमकर फूट रहा है। एक ने कहा, 'ये क्यों बता रहे हैं कि कैसे खड़े रहना है, ये अपनी चीजों पर ध्यान दें न।' एक अन्य फैन ने कहा, 'हर्षाली बिल्कुल सही तरीके से खड़ी हैं, यही उसे डिस्टर्ब कर रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने कहा- ये हीरो नहीं विलन लग रहे हैं। 'मुन्नी' के फैन्स को बालकृष्ण की ये हरकत बिल्कुल समझ नहीं आई, वे कहते दिख रहे हैं- हर्षाली नाराज लग रही हैं।

लोग बोले- ब्रो, इनको ट्रीटमेंट की जरूरत है

कई लोगों ने सवाल किया है- इन्हें प्रॉब्लम क्या है आखिर? एक और यूजर ने लिखा- ब्रो, इनको ट्रीटमेंट की जरूरत है। एक और शख्स ने कहा- अपना गंदा जूता इन्हें नजर नहीं आ रहा। एक और यूजर ने कहा- इनको हमेशा सबसे ऐसी ही प्रॉब्लम रहती है।

पहले भी एक्टर कर चुके हैं ऐसी हरकतें

हालांकि, ऐसा नहीं है कि एक्टर स्टेज पर कुछ ऐसा पहली बार कर रहे हों। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह रिएक्ट करते दिखे हैं जो कैमरे में कैप्चर भी हुआ है और पहले भी उनपर उंगलियां उठी हैं। एक फिल्म इवेंट में बालकृष्ण गुस्से में दिखे थे और एक्ट्रेस सोनल पर जोर से चिल्लाते नजर आए थे। वहीं एक अवॉर्ड शो के दौरान स्टेज पर बालाकृष्ण अनुष्का शेट्टी को धक्का देते दिखे थे। हालांकि, बाद में इसे अनजाने में हुई घटना बताकर इस मामले पर सफाई दी गई थी।

'अखंडा 2' कब हो रही रिलीज

बता दें कि ये फिल्म साल 2021 में आई सुपरहिट फिल्म 'अखंडा' का सीक्वल है। ये फिल्म अगले महीने 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.