मैच के बाद रिपोर्टर की अंग्रेजी सुनकर नरेन का बुरा हाल, आंद्रे रसेल की तो आंख ही निकल गई
Updated on
20-02-2023 07:08 PM
नई दिल्ली: कोमिला विक्टोरियंस बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2023 का चैंपियन बन गया। जॉनसन चार्ल्स और लिटन दास विक्टोरियंस की जीत के असल हीरो रहे। फाइनल मैच में सिलहट स्ट्राइकर्स के खिलाफ तीनों ने जबरदस्त खेल दिखाया। खिताबी मुकाबले के बाद मैदान पर एक पत्रकार प्लेयर्स का इंटरव्यू लेने लगा। अपनी टूटी-फूटी अंग्रेजी में लगा प्लेयर्स से सवाल पूछने। मोइन अली, सुनील नरेन तो उसकी बात समझ ही नहीं पाए। खतरनाक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की तो इंग्लिश सुनकर आंख ही बाहर निकल आई।
मैच में क्या हुआ? सिलहट स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर 175 रन का बढ़िया स्कोर खड़ा किया। नजमुल हसन शंटो (64) और मुश्फिकुर रहीम (74) ने जबरदस्त अर्धशतक ठोका। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोमिला विक्टोरियंस के लिए लिटन दास (55) और सुनील नरेन (10) ने पारी की शुरुआत की। 2.2 ओवर में 27 रन की साझेदारी की। नरेन के रूप में टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद जॉनसन चार्ल्स (79) और लिटन दास ने तीसरे विकेट के लिए 9.3 ओवर में 70 रन की साझेदारी की। लिटन दास 39 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। इस विकेट के बाद मोइल अली (25) चार्ल्स का साथ देने आए और चार पहले ही अपनी टीम को चैंपियन बना दिया।
भले ही आंद्रे रसेल की बैटिंग की बारी नहीं आई, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी से एक विकेट निकाला। मैच के बाद रिपोर्ट्स के साथ इंटरव्यू में उनका रिएक्शन अब जमकर वायरल हो रहा है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…