नेट साइवर ब्रंट ने रचा इतिहास, महिला प्रीमियर लीग में शतक लगाने वाली बनीं पहली खिलाड़ी
Updated on
27-01-2026 01:04 PM
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 26 जनवरी को वडोदरा के कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की नेट साइवर ब्रंट ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का पहला शतक ठोक डाला। नेट साइवर ब्रंट ने 57 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का भी जड़ा। उनका स्ट्राइक रेट 175.44 का रहा। डब्ल्यूपीएल के इतिहास में शतक आज तक किसी और खिलाड़ी ने नहीं लगाया है।
नेट साइवर ब्रंट का करियर
33 साल की नेट साइवर ब्रंट ने अब तक अपने करियर में 12 टेस्ट, 129 वनडे और 137 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 883 रन बनाए हैं और 12 विकेट लिए हैं। वनडे में 4354 रन और 88 विकेट जबकि टी20 में 2960 रन बनाए हैं और 90 विकेट झटके हैं।
आरसीबी ने जीता था टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि, उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। नेट साइवर ब्रंट के शतक के चलते मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए और 200 रन का टारगेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया।नेट साइवर ब्रंट के अलावा ओपनर हेली मैथ्यूज ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। कप्तानहरमनप्रीत कौर20 रन बनाकर आउट हुईं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लॉरेन बैल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। एक-एक विकेट श्रेयंका पाटिल और नादिन डी क्लार्क को मिला।
महिला प्रीमियर लीग के पांच सबसे बड़े इंडिविजुअल स्कोर
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…