रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में न बजेगा राष्ट्रगान, न फहरेगा तिरंगा, भारतीय पहलवानों के लिए शर्मनाक
Updated on
25-08-2023 01:52 PM
नई दिल्ली: विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संचालन संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने समय पर चुनाव नहीं कराने के कारण रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) को निलंबित कर दिया है। इसका मतलब है कि भारतीय पहलवान 16 सितंबर से शुरू होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय ध्वज तले नहीं खेल पाएंगे। उन्हें तटस्थ खिलाड़ी के रूप में उतरना होगा। हालांकि, एशियन गेम्स में ऐसा नहीं होगा। वहां पहलवान भारतीय झंडे के तले ही खेलेंगे क्योंकि एशियन गेम्स के लिए टीम इंडियन ओलिंपिक असोसिएशन (IOA) भेजती है जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टीम भेजने की जिम्मेदारी फेडरेशन की होती है।
पहले मिली थी चेतावनी: इस साल जनवरी में पहलवानों द्वारा फेडरेशन के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के कुछ दिन बाद ही फेडरेशन को भंग कर दिया गया था। इसके बाद आईओए ने कुश्ती का कामकाज देखने के लिए 27 अप्रैल को एडहॉक कमिटी का गठन किया और 45 दिनों के अंदर चुनाव कराने को कहा।
एक दिन बाद ही 28 अप्रैल को UWW ने चेतावनी दे दी कि अगर निर्धारित समय के भीतर चुनाव नहीं हुआ तो WFI को निलंबित कर दिया जाएगा। काफी इंतजार के बाद आखिरकार UWW ने बुधवार रात अपने फैसले से WFI को अवगत करा दिया।
ट्रायल्स पर असर नहीं: भारतीय रेसलिंग फेडरेशन को निलंबित किए जाने के बावजूद वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कुश्ती टीम के सिलेक्शन ट्रायल्स आज और कल पटियाला में आयोजित होंगे। भारतीय ओलिंपिक संघ द्वारा गठित एडहॉक कमिटी के प्रमुख भूपेंदर सिंह बाजवा ने पीटीआई को बताया कि ट्रायल्स पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। चुनाव से ही समाधान भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव के लिए अब तक कई तारीखें तय हुईं, लेकिन नतीजा अभी तक जीरो है। सबसे पहले सात मई को होने वाले चुनाव को खेल मंत्रालय ने रोका। फिर 11 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई। तब असम रेसलिंग फेडरेशन ने कुछ मुद्दे उठाते हुए गुवाहाटी हाई कोर्ट का रुख किया और चुनाव फिर रोक दिए गए। हालांकि, बाद में आंध्र रेसलिंग फेडरेशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव का रास्ता साफ कर दिया। फिर चुनाव की नई तारीख 12 अगस्त तय हुई। इस बार हरियाणा रेसलिंग फेडरेशन की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। नई कार्यकारिणी के गठन और भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन वापसी तक ऐसा आगे भी संभव है कि भारतीय पहलवान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड तो जीतें, लेकिन भारत का राष्ट्रगान ना बजे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…