नवीन उल हक ने लपका विराट कोहली जैसा कैच, देख कर आंखों पर यकीन नहीं होगा
Updated on
09-02-2024 01:12 PM
जोहान्सबर्ग: साउथ अफ्रीका टी20 लीग के दूसरे क्वालीफायर में डबरन सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले नवीन उल हक अपनी बेहतरीन फील्डिंग से छा गए। नवीन उल हक ने ल्यूस डु प्लोय का एक ऐसा बवाल कैच लपका जिसे देखकर बल्लेबाज का भी मुंह खुला का खुला रह गया। ल्यूस डु प्लोय ने पारी के तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर रीस टॉपली के खिलाफ के एक तेज तर्रार शॉट खेला। गेंद मिड ऑन और मिड विकेट के बीच से सनसनाती हुई निकल रही थी, लेकिन वहां पर खड़े नवीन उल हक ने ऐसी चपलता दिखाई कि सब हैरान गए।
ल्यूस डु प्लोय ने जैसे ही शॉट खेला नवीन उल हक ने तेजी से छलांग लगाते हुए अपना हाथ ऊपर किया और गेंद को जकड़ लिया। इस तरह जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने सिर्फ 13 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए।
जोबर्ग को मिली मैच में करारी हार
साउथ अफ्रीका टी20 लीग के फाइनल मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम को 69 रनों से करारी हार मिली। मैच में डबरन की टीम ने हेनरी क्लासेन की तूफानी 70 रनों की पारी की मदद से 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा वियान मुल्डर ने भी 23 गेंद में 50 रन कूट दिए।
ऐसे में जोबर्ग की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सिर्फ 5 रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। पहले विकेट के बाद तो मानों विकेट की झड़ी सी लग गई और देखते ही देखते ही 108 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। ऐसे में डरबन के गेंदबाजों ने मजबूती से अपना शिकंजा कसे रखा और पूरी टीम को 17.4 ओवर में 142 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह डबरन ने जोबर्ग के खिलाफ एक आसान सी जीत दर्ज कर ली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…