विराट कोहली से भिड़ने वाले नवीन-उल-हक की वापसी, अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप टीम घोषित
Updated on
14-09-2023 02:22 PM
काबुल: अफगानिस्तान ने अगले महीने भारत में शुरु हो रहे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की वापसी हुई है। नवीन-उल-हक ने दो साल के बाद पहली बार वनडे टीम में जगह बनाई, उन्होंने अंतिम वनडे जनवरी 2021 में खेला था। वह सात वनडे में 14 विकेट झटक चुके हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर चार विकेट चटकाना रहा। आईपीएल 2023 में वह लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा थे, एक मुकाबले के दौरान उनके और विराट कोहली के बीच तीखी तकरार हो गई थी। मध्यक्रम के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी टीम की कप्तानी करेंगे।
और कौन-कौन हैं टीम में? नवीन-उल-हक के अलावा तेज गेंदबाजी आक्रमण में फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और अजमतुल्लाह ओमरजई शामिल हैं। स्पिन आक्रमण की अगुआई राशिद खान करेंगे, जिसमें मोहम्मद नबी, मुजीब-उर-रहमान और नूर अहमद उनका साथ निभाएंगे। बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम में रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान और रहमत शाह शामिल हैं जबकि कप्तान शाहिदी और नजीबुल्लाह जदरान मध्यक्रम में होंगें। करीम जनत, मोहम्मद सलीम, शरफुद्दीन अशरफ और सुलीमान सफी को विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली है।
अफगानिस्तान की टीम इस प्रकार है: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और नवीन उल हक।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…