मौत की खबर पर NBT ने किया फोन, हीथ स्ट्रीक बोले- जिंदा हूं, ट्रीटमेंट अच्छा चल रहा
Updated on
23-08-2023 01:36 PM
नई दिल्ली: जिम्बाब्वे क्रिकेट के दिग्गज हीथ स्ट्रीक ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया है। स्ट्रीक ने इस खबर को गलत ठहराते हुए कहा कि वह जीवित और स्वस्थ हैं। पूर्व कप्तान ने 'नवभारत टाइम्स' से कहा- मैं जिंदा हूं और ठीक हूं। मैं इस वक्त बुलावायो में अपने फॉर्म पर हूं। ट्रीटमेंट चल रहा है, लेकिन मैं ठीक हूं। रोचक बात यह है कि स्ट्रीक के पूर्व साथी हेनरी ओलांगा ही वह शख्स थे, जिन्होंने सुबह ट्वीट किया था कि उनके पूर्व साथी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। हालांकि, कुछ घंटों बाद एक और ट्वीट में ओलांगा ने अपने दावे को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान में जीवित हैं।
दूसरी ओर, हेनरी ओलंगा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- मुझसे पुष्टि कर सकते हैं कि हीथ स्ट्रीक की मौत की अफवाहें बहुत बढ़ा-चढ़ा कर कही गई हैं। मैं अभी उनसे बात कर रहा था। थर्ड अंपायर (चकल्लस करते हुए) ने उन्हें वापस बुला लिया है। वह बिल्कुल जीवित हैं, दोस्तों। उल्लेखीय है कि कुछ घंटे पहले उन्होंने खुद ही घोषणा की थी कि जिम्बाब्वे के दिग्गज का निधन हो गया है।
49 वर्षीय स्ट्रीक ने 2005 में 31 वर्ष की आयु में संन्यास की घोषणा की थी। स्ट्रीक अभी भी एकमात्र जिम्बाब्वे के गेंदबाज हैं, जिनके नाम टेस्ट और वनडे में 100 से अधिक विकेट हैं। उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे की कप्तानी संभाली थी, जब कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से हट गए थे क्योंकि बोर्ड और टीम के बीच संबंध खराब हो गए थे। अपने शानदार करियर में स्ट्रीक ने 65 मैच खेले और 216 विकेट चटकाए, उनका इकॉनमी 2.69 का रहा।
वनडे प्रारूप में स्ट्रीक ने 189 मैचों में 239 विकेट लिए, उनका इकॉनमी 4.51 का रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन 5-32 रहा। स्ट्रीक ने टेस्ट में 1,990 रन बनाए, जबकि उनका औसत 22.4 रहा। उन्होंने अपने देश के लिए 65 टेस्ट खेले। वनडे में स्ट्रीक ने 2,934 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 73.4 और औसत 28.3 रहा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…