Select Date:

अयोग्यता नोटिफिकेशन पर NCP नेता SC में, सुनवाई पर रहेगी कांग्रेसियों की भी नजर

Updated on 28-03-2023 07:21 PM
नई दिल्‍ली:सुप्रीम कोर्ट आज NCP नेता मोहम्मद फैजल की याचिका पर सुनवाई करेगा। फैजल ने लोकसभा सचिवालय के खिलाफ याचिका दायर की है। हत्या की कोशिश के केस में 11 जनवरी को सुनवाई अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई थी। उसके बाद उन्हें सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। केरल हाई कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी लेकिन लोकसभा सचिवालय ने सांसद के रूप में अयोग्य घोषित करने वाले नोटिफिकेशन को वापस नहीं लिया है। NCP नेता ने इसे सुप्रीम कोर्ट चुनौती दी है। मामले में सुप्रीम कोर्ट के रुख पर कांग्रेसियों की भी नजरें रहेंगी। क्‍योंकि उनके नेता राहुल गांधी भी अयोग्‍य घोषित किए जा चुके हैं। राहुल को सूरत की स्‍थानीय अदालत ने मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। इसी के बाद राहुल की सदस्‍यता चली गई। उनसे सरकारी बंगला खाली करने को भी कहा गया है।


सोमवार को चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ वाली बेंच के सामने फैजल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि दोषसिद्ध और सजा पर हाई कोर्ट की रोक के बावजूद उन्हें सांसद के रूप में बहाल नहीं किया गया है। सिंघवी ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र की अपील पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की एक दूसरी पीठ के सामने सुनवाई होने वाली है। इस पर बेंच ने कहा, ‘इसे (लक्षद्वीप की) विशेष अनुमति याचिका के साथ जोड़ दें।’

राहुल को नोटिस, 22 अप्रैल तक बंगला खाली करें
लोकसभा की सदस्यता रद होने के बाद अब राहुल को अपना सरकारी आवास 12 तुगलक लेन का बंगला छोड़ना होगा, जो बतौर सांसद उन्हें अलॉट किया गया था। सोमवार को लोकसभा की हाउसिंग कमिटी की ओर से राहुल को नोटिस दिया गया कि 22 अप्रैल तक वह अपना सरकारी आवास खाली करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.