Select Date:

दारुल उलूम देवबंद में अंग्रेजी बैन पर NCPCR ने जताई आपत्ति, डीएम के माध्यम से पूछा ये सवाल

Updated on 17-06-2023 06:55 PM
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार संस्थान की ओर से पढ़ने वाले छात्रों के अंग्रेजी और अन्य आधुनिक विषयों की कोचिंग लेने पर रोक के मामलों के बाद स्थिति गरमाई है। संस्थान से सवाल किए जा रहे हैं। संस्थान की तरफ से भी सफाई आई है। कहा जा रहा है कि छात्रों को संस्थान में ही हर विषय को पढ़ाने की व्यवस्था की गई है। बाहर में कोचिंग लेने पर पाबंदी लगाई गई है। इन तमाम विवादों के बीच राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने भी इस मामले में आपत्ति दर्ज कराई है। इसे बच्चों के अधिकारों के खिलाफ माना गया है। सहारनपुर डीएम के माध्यम से संस्थान से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

देवबंद स्थित दारुल उलूम की ओर से अंग्रेजी और अन्य आधुनिक विषयों की कोचिंग पर पाबंदी लगाने के फैसले पर एनसीपीसीआर की आपत्ति सामने आई है। आयोग ने डीएम सहारनपुर के माध्यम से संस्था से जवाब-तलब किया है। इससे पहले अल्पसंख्यक आयोग ने भी दारुल उलूम से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल, तीन दिन पहले दारुल उलूम ने संस्था के छात्रों को आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया है कि संस्था में पढ़ाई करने के दौरान छात्र अंग्रेजी या अन्य आधुनिक विषयों की पढ़ाई बाहर जाकर नहीं कर सकेंगे। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो संबंधित छात्र को संस्थान से निष्कासित कर दिया जाएगा।

दारुल उलूम के इस आदेश से उन छात्रों में मायूसी छा गई है, जो प्राइवेट अंग्रेजी या आधुनिक शिक्षा से संबंधित विषयों की कोचिंग ले रहे थे। अब एनसीपीसीआर ने इस मामले में संज्ञान लिया है। वहीं, अंग्रेजी और अन्य आधुनिक विषयों को बैन करने के मामले में दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अब्दुल कासिम नोमानी ने कहा कि संस्नथा अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा के विरोध नहीं करती है। संस्था में बकायदा अंग्रेजी और कंप्यूटर आदि का अलग से विभाग है। प्रबंधन ने संस्था के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर बाहर से अंग्रेजी में कोचिंग लेने पर या फिर किसी कारोबार से जुड़ने समेत अन्य बाहरी गतिविधियों पर पाबंदी लगाई है। इसका कारण यह है कि छात्र अपना पूरा समय उस पाठ्यक्रम को दें, जिसके लिए उन्होंने संस्थान में दाखिला लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.