Select Date:

एनडीटीवी के शेयरों में लगातार 5वें दिन उछाल

Updated on 25-08-2022 05:50 PM

अडाणी ग्रुप द्वारा अधिग्रहण के खबरों के बीच आज यानी गुरुवार को भी एनडीटीवी के शेयर उड़ान भर रहे हैं। एनएसई पर बुधवार के अपर सर्किट के साथ बंद भाव 388.20 के मुकाबले आज एक बार फिर 5 फीसद की अपर सर्किट के साथ 407.60 रुपये पर पहुंच गया है।

पिछले एक साल में एनडीटीवी का शेयर 442 फीसदी चढ़ा है। इस साल की शुरुआत से अब तक यह 254 फीसदी ऊपर जा चुका है। अधिग्रहण की खबर पहली बार सामने आने के बाद से कंपनी के शेयर का भाव दोगुना से भी अधिक हो चुका है। पिछले 5 साल में इसने 933 फीसद का रिटर्न दिया है।

बता दें एनडीटीवी के शेयरों में बुधवार को बाजार खुलते ही तेज उछाल आया। मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले एनडीटीवी का शेयर बीएसई पर 380 रुपये पर खुला। थोड़ी ही देर में यह पांच फीसदी की छलांग लगाकर 384.50 रुपये पर पहुंच गया। मंगलवार को भी एनडीटीवी के शेयर पर अपर सर्किट लगा था और यह पांच फीसदी चढ़कर 366.20 रुपये पर बंद हुआ था।

इस तरह चली शेयर अधिग्रहण की प्रक्रिया

अडानी ग्रुप ने हाल ही में अपनी मीडिया कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स बनाई है। एनडीटीवी के शेयरों का अधिग्रहण इसी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स की सब्सिडियरी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड करने जा रही है। इस कंपनी ने 12 साल पहले एनडीटीवी की एक प्रमोटर कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड को कर्ज दिया था, जिसके बदले शेयरों का अधिग्रहण किया जा रहा है।

अडाणी समूह ने यह भी बताया है कि वो एनडीटीवी के अतिरिक्त 26 प्रतिशत शेयर खरीदने के लिए भी एक खुला प्रस्ताव लेकर आएगा। अगर अडाणी समूह इसमें सफल होता है तो एनडीटीवी की उसकी कुल हिस्सेदारी 55.18 प्रतिशत हो जाएगी और वह सबसे बड़ा शेयरधारक बन जाएगा। इस समय एनडीटीवी समूह के सबसे बड़े शेयरधारक उसके संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय हैं। इनके पास एनडीटीवी के सिर्फ 32 प्रतिशत शेयर बचे हैं।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.