Select Date:

नरेंद्र मोदी से मिले नीरज चोपड़ा और उनकी वाइफ हिमानी मोर, प्रधानमंत्री ने शेयर की तस्वीरें

Updated on 22-01-2026 12:47 PM
नई दिल्ली: भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हैं। उनकी मुलाकात 7, लोक कल्याण मार्ग में हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के फेमस प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, 'आज मेरी मुलाकात 7, लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से हुई। हमने खेलों के साथ-साथ कई अन्य विषयों पर भी बातचीत की।' बता दें कि नीरज चोपड़ा की शादी इसी साल (2025) 25 जनवरी को हुई थी।

नीरज ने इस साल फेंका था 90 मीटर का थ्रो

नीरज चोपड़ा ने साल 2025 में 90 मीटर का मार्क भी क्रॉस कर लिया। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में यह कारनामा किया था। चोपड़ा ने 90.23 मीटर का थ्रो फेंका था। नीरज चोपड़ा 2020 के टोक्यो ओलंपिक में लाइमलाइट में आए थे। उन्होंने जेवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। नीरज भारत के लिए ओलंपिक में एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल लेकर आए। इसके बाद 2024 के पेरिस ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। टोक्यो में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा मेडल जीतने में नाकाम रहे। हालांकि, भारत के एक और भालाफेंक सचिन यादव ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको काफी इम्प्रेस किया था।नीरज चोपड़ा को इसी साल प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में 'लेफ्टिनेंट कर्नल' की मानद उपाधि दी गई। खेलों में उनकी शानदार उपलब्धियों के सम्मान में, दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 27 वर्षीय नीरज को यह रैंक प्रदान की गई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उन्हें यह पद 16 अप्रैल को ही मिल गया था। 2026

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.