फाइनल से चंद घंटे पहले पहुंचे नीरज चोपड़ा, भारतीय महिला टीम का बढ़ाया हौसला
Updated on
29-01-2023 06:53 PM
पोचेफस्ट्रूम: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक पहले भारतीय महिला टीम से मुलाकात की। आज ओवल में शाम सवा 5 बजे से भारत और इंग्लैंड की टक्कर होनी है। टीम की कमान विस्फोटक बैटर शेफाली वर्मा के पास है, जिनके पास सीनियर महिला टीम के साथ दो खिताबी मुकाबले खेलने का अनुभव है। नीरज चोपड़ा ने मुलाकात कर अपने हमवतन प्लेयर्स का उत्साह बढ़ाया। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए हैं।
साल 2023 में नीरज चोपड़ा ने भी अपने लिए नए टारगेट सेट किए हैं। हरियाणा के इस लाल का अगला लक्ष्य 90 मीटर की दूरी को पार करना है। तोक्यो ओलिंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड के बाद 24 वर्षीय ओलिंपिक चैंपियन जैवलिन थ्रोअर ने डायमंड लीग फाइनल्स स्वर्ण जीतकर अपने ताज में एक और नगीना जड़ा था। इससे पहले, विश्व चैंपियनशिप में भी उन्होंने रजत पदक जीता था।
शेफाली ने किया मोटिवेट
मुकाबले की बात करें तो 2020 और 2022 में सीनियर टीम के साथ फाइनल खेल चुकीं शेफाली ने अपना अनुभव साझा करते हुए टीम से कहा कि खेल का आनंद लो और खुद पर विश्वास रखो। मत सोचो कि यह फाइनल है। केवल अपना 100 प्रतिशत दो और अगर तुम खेल का आनंद लेते हुए फाइनल खेलते हो, तो यह अच्छा होगा। मैच भी उसी तरह से जाएगा।
इंटरनेशनल प्रेशर झेलने का अनुभव महज 16 साल की उम्र में टी-20 सीनियर टीम में खेल चुकीं शेफाली ने विश्व कप 2020 के फाइनल का दबाव झेला है। जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 86,174 दर्शकों के सामने टीम इंडिया 99 रन पर ऑलआउट हो गई थी। शेफाली ने मैच की पांचवीं गेंद पर कवर पर एलिसा हीली का कैच छोड़ा था, जिन्होंने बाद में सिर्फ 39 गेंदों पर 75 रन ठोक दिए थे। एजबेस्टन में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ही विरुद्ध शेफाली ने मेगन का कैच छोड़ दिया था। अब इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेफाली आत्मविश्वास से भरी नजर आईं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…