नीरज चोपड़ा, किशोर जेना, डीपी मनु जैवलिन का पावरहाउस बना भारत, तीनों बेटों पर गर्व कीजिए
Updated on
29-08-2023 02:31 PM
नई दिल्ली: किसने सोचा था कि साल 2016 में जैवलिन थ्रो में जूनियर वर्ल्ड रेकॉर्ड कायम करके एक लड़का देश भर में जैवलिन की एक ऐसी लहर पैदा करेगा कि चंद वर्षों में ही भारत जैवलिन का पावरहाउस बन जाएगा। बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो फाइनल में टॉप-8 में तीन भारतीय थे। जैवलिन में ऐसा दबदबा कभी जर्मनी और चेक रिपब्लिक का हुआ करता था। चक्र अब घूम गया है। जैवलिन थ्रो का गढ़ अब साउथ एशिया बन गया है।
गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम सफलता ने तो अनगिनत भारतीय थ्रोअर्स को प्रेरित किया ही है, पाकिस्तान के अरशद नदीम के उदय का असर उनके देश में भी दिखने लगा है। नीरज ने बुडापेस्ट गोल्ड जीता तो नदीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत के किशोर जेना 84.77 मीटर के पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे। डीपी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका बेस्ट थ्रो 84.14 मीटर का रहा। नीरज ने कहा, 'ऐथलेटिक्स में हम आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी काफी काम करना होगा।'
शुरुआती थ्रो वाली स्ट्रैटिजी अमूमन ऐथलीट शुरुआती थ्रो में शरीर को खोलने की कोशिश करते हैं, लेकिन नीरज अपने पहले ही थ्रो में अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। तोक्यो ओलिंपिक्स में भी उन्होंने ऐसा ही किया था और यहां भी वही स्ट्रैटिजी अपनाई। यहां फाइनल में उनका पहला थ्रो फाउल हो गया, जिसके बाद दूसरे थ्रो में पूरी ताकत झोंकते हुए 88.17 की दूरी नाप डाली। नीरज ने एक बार फिर अन्य ऐथलीटों के लिए ऐसा ऊंचा मानक तय कर दिया, जिसे पार करना उनके लिए जरूरी हो गया। शायद इस कारण वे दबाव में आ गए। चेक रिपब्लिक के याकूब वादलेख और पाकिस्तान के अरशद भी थे जो 90 मीटर का आंकड़ा छू चुके हैं, लेकिन नीरज का बनाया दबाव फिर काम कर गया।
वेटर से नहीं हुई टक्कर इस चैंपियनशिप में नीरज के लिए सबसे बड़ा खतरा जर्मनी के योहानेस वेटर को माना जा रहा था। वेटर ने इसी साल जून में पावो नुर्मी में 89.51 मीटर की दूरी नापी थी जो इस सीजन का अभी भी बेस्ट थ्रो है। नब्बे मीटर से ज्यादा दूरी नापने में मास्टर वेटर को नीरज ने तोक्यो ओलिंपिक्स में पछाड़ा था। तोक्यो में वेटर अपने पहले ही थ्रो से थोड़े नर्वस नजर आए और 82.52 मीटर भाला फेंककर पहले तीन प्रयासों के बाद ही बाहर हो गए थे। उसके बाद से नीरज और वेटर की भिड़ंत का प्रशंसकों को इंतजार था, लेकिन वेटर यहां भाग लेने नहीं पहुंचे।
नदीम का नजरिया नीरज को नदीम से कड़ी चुनौती मिली, लेकिन पाकिस्तान के थ्रोअर ने कहा कि वह खुश हैं कि अब हमने यूरोपियन थ्रोअर्स पर दबदबा बना लिया है। नदीम ने से कहा, 'नीरज और मेरे बीच काफी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है और हम एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। पाकिस्तान-भारत जैसी कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। जब हम बातचीत करते हैं तो हमें खुशी होती है कि हम ऐसी प्रतिस्पर्धा में नाम कमा रहे हैं जिसमें आमतौर पर यूरोपीय ऐथलीट का दबदबा रहता था।'
कोई फिनिश लाइन नहीं : नीरज नीरज ने जैवलिन में अब सारे खिताब जीत लिए हैं, लेकिन उनका मानना है कि 'थ्रो खिलाड़ियों की कोई फिनिश लाइन नहीं होती।' तो अब जीतने के लिए क्या बचा है, यह पूछने पर उन्होंने कहा, 'कहा जाता है कि थ्रो खिलाड़ियों की कोई फिनिश लाइन नहीं होती। सबसे अच्छी बात है कि हमारे पास भाला है। हम हमेशा बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मैंने भले ही कई मेडल जीत लिए हैं, लेकिन बेहतर थ्रो फेंकने की प्रेरणा कभी कम नहीं होगी।' उन्होंने कहा, 'ये पदक जीतकर मुझे यह नहीं सोचना है कि मैंने सब कुछ हासिल कर लिया। मैं और मेहनत करके और पदक जीतूंगा।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…