नई दिल्ली: विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक के भारतीय सुपरस्टार नीरज चोपड़ा अपने जाने पहचाने प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को प्रतिष्ठित डायमंड लीग फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव करने के लिए उतरेंगे। 25 साल के एथलीट चोपड़ा पिछले साल ज्यूरिख में डायमंड लीग चैंपियन बने थे। उन्होंने इस सीजन में अभी तक अपना दबदबा बनाकर रखा है और वह डायमंड लीग फाइनल्स में भी इसे जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।