Select Date:

नीरज का लुसाने डायमंड लीग में 89.49 मीटर का थ्रो:ये सीजन बेस्ट, फाइनल के लिए क्वालिफाई

Updated on 23-08-2024 02:20 PM

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार (23 अगस्त) को स्विट्जरलैंड में लुसाने डायमंड लीग 2024 में सीजन का बेस्ट थ्रो फेंका। उन्होंने अपनी अंतिम प्रयास में 89.49 मीटर का थ्रो किया। हालांकि, वे 90 मीटर के ऊपर का थ्रो नहीं कर सके।

लुसाने डायमंड लीग में अपने सीजन बेस्ट थ्रो से नीरज दूसरे नंबर पर रहे। नीरज ने डायमंड लीग मीटिंग सीरीज टेबल में टॉप छह में रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। नीरज ने इस थ्रो के साथ खुद के पेरिस ओलिंपिक में फेंके 89.45 मीटर के थ्रो को पीछे छोड़ा। नीरज ने ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।

पहले चार थ्रो में नीरज 85 मीटर तक भी नहीं पहुंच सके थे। उनका पहला थ्रो 82.10 मीटर, दूसरा 83.21 मीटर, तीसरा 83.31 मीटर, चौथा 82.34 मीटर का रहा था। अपने पांचवे थ्रो में नीरज ने 85.58 मीटर भाला फेंका। अपने आखिरी थ्रो में नीरज 89.49 मीटर पहुंचे।

नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी
भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। 26 साल के नीरज ने दूसरे प्रयास में सीजन बेस्ट 89.45 स्कोर किया था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया था।उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंककर ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया था। अरशद ने 6 में से 2 थ्रो 90 से ज्यादा फेंके थे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (88.54 मीटर) को ब्रॉन्ज मिला था

नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। नीरज से पहले रेसलर सुशील कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.