ऐश्वर्या शर्मा ने छोड़ा 'गुम हैं किसी के प्यार में' तो रोने लगे नील भट्ट, बोले- बहुत याद करूंगा बच्चे
Updated on
02-05-2023 09:50 PM
'गुम हैं किसी के प्यार में' की पत्रलेखा उर्फ ऐश्वर्या शर्मा अब इस शो का हिस्सा नहीं रहीं। ढाई साल तक दर्शकों को एंटरटेन कर चुकीं ऐश्वर्या ने अब इस शो को छोड़ने का मन बना लिया है। यहां तक कि उन्होंने अपना आखिरी शूट भी पूरा कर लिया है। जाहिर-सी बात है कि उनके जाने से हर कोई दुखी है। अब उनके पति और को-एक्टर नील भट्ट ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है और पुरानी यादों पर जमी धूल को साफ किया है।
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की मुलाकात Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के सेट पर हुई थी। यहीं इनकी दोस्ती हुई और वो प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने बिना समय गंवाए शादी कर ली। लेकिन पत्नि के शो छोड़ने पर नील भावुक हैं। उन्होंने सोमवार 1 मई को एक पोस्ट लिखा है। इन्होंने वो फोटो भी शेयर की है जब दोनों ने साथ में शूट किया था। साथ ही लिखा है कि वो इस सेट पर अब उनको कितना याद करने वाले हैं।
नील भट्ट का भावुक पोस्ट
एक्टर नील भट्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'गुम हैं किसी के प्यार में का पहला शॉट जो हमने दिया था। शुरुआत में हमें नहीं पता था कि ये हमें प्यार देगा। इसमें कोई सीक्रेट नहीं है। मैं तुम्हारे साथ काम करना बहुत याद करूंगा बच्चे। लेकिन मैं तुम्हारे भविष्य के लिए खुश और उम्मीद से भरा हूं। मैं अपनी भावनाओं को बयां नहीं कर सकता। मेरे प्यार पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। सिर्फ वही करो जो तुम अच्छा करती हो और वो है एंटरटेन करना। मेरी लाइफटाइम खुशियों का सब्सक्रिप्शन, मेरी हंसी और मेरा प्यार ऐश्वर्या शर्मा।'
ऐश्वर्या शर्मा का जवाब
अब इसी पोस्ट में ऐश्वर्या ने कमेंट किया और खुलासा किया कि उनके आखिरी दिन पर नील रोए थे और उनको भी काफी भावुक कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने शो का काम और पति देने के लिए भी शुक्रिया अदा किया है। वह लिखती हैं, 'AWWW मुझे बार-बार मत रुलाओ। सिर्फ तुम्हारी वजह से मैं रोई क्योंकि तुम रो रहे थे। तुम बहुत ही कीमती और खूबसूरत चीज हो जो इस शो में मेरे साथ हुई है। हम अलग-अलग इस शो से जुड़े थे और अब हम घर साथ आ रहे हैं। इससे अच्छा क्या होगा। मैं सबके लिए भगवान को थैंक यू कहूंगी खासकर तुमको। कोई शक नहीं कि हम एक-दूसरे के लिए बने थे। वाकई में हम खो गए एक-दूसरे के प्यार में। लव यू।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…