Select Date:

न डॉलर, न पाउंड... एक साल में रिजर्व बैंक ने अपने खजाने में सबसे ज्यादा बढ़ाया सोना, जून में की खूब खरीदारी

Updated on 29-07-2025 02:13 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने जून के आखिरी हफ्ते में खूब सोना खरीदा। इस दौरान लगभग आधा टन सोना खरीदा गया। इस वित्तीय वर्ष में रिजर्व बैंक ने सोना खरीदने में थोड़ी सावधानी बरती थी, लेकिन बाद में खरीदारी तेज कर दी। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक रिजर्व बैंक के पास 27 जून तक कुल 879.8 टन सोना था। पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 879.6 टन था। इसका मतलब है कि आरबीआई ने एक हफ्ते में 4 क्विंटल सोना खरीदा है।

पिछले कुछ सालों में सोना भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे तेजी से बढ़ने वाला हिस्सा बन गया है। पिछले 5 सालों में सोने की कीमत 80% से ज्यादा बढ़ गई है। 18 जुलाई 2025 तक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 12.1% हो गई। एक साल पहले यानी 19 जुलाई 2024 को यह 8.9% थी।

रिटर्न का भी ध्यान

सोना महंगाई से बचने का एक अच्छा तरीका माना जाता है। इसलिए, कई संस्थाएं इसमें निवेश कर रही हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले तीन सालों में केंद्रीय बैंकों ने हर साल 1000 टन से ज्यादा सोना खरीदा है। यह सामान्य खरीदारी से काफी ज्यादा है।
रिजर्व बैंक की विदेशी मुद्रा भंडार की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में रिजर्व प्रबंधन के दो मुख्य उद्देश्य हैं। पहला- सुरक्षा और दूसरा- तरलता। लेकिन, इसके साथ ही रिटर्न को भी ध्यान में रखा जाता है। यानी रिजर्व बैंक सोना खरीदते समय यह देखता है कि इससे अच्छा मुनाफा हो

खरीदारी ज्यादा, बिक्री कम

भारत में सोने पर रिटर्न सबसे ज्यादा है। फिर भी रिजर्व बैंक अपना सोना बहुत कम बेचता है। आरबीआई ने आखिरी बार मार्च के आखिरी हफ्ते में सोना खरीदा था।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुमानों के अनुसार, इस साल के पहले छह महीनों में सोने ने 26% का रिटर्न दिया है। निवेश के नजरिए से देखें तो यह भारत के लिए सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला निवेश है। सिर्फ तुर्की में सोने से 40% से ज्यादा का रिटर्न मिला है, जो भारत से ज्यादा है।

भारत में सोने से मिलने वाला रिटर्न, पाउंड, येन और यूरो जैसी विकसित देशों की मुद्राओं से भी ज्यादा है। यहां तक कि चीन की मुद्रा रेनमिनबी से भी ज्यादा रिटर्न मिला है, जबकि चीन सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है।
रिजर्व बैंक क्यों कर रहा निवेश?
सोना एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। जब दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता होती है, तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। इससे सोने की मांग बढ़ती है और इसकी कीमत भी बढ़ जाती है। रिजर्व बैंक भी इसी वजह से सोने में निवेश कर रहा है। इससे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। साथ ही, इससे अच्छा रिटर्न भी मिलता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.