Select Date:

न लुंगी न मगाला... अभी नहीं दिखेंगे साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स, इन दो टीम को भारी नुकसान

Updated on 28-03-2023 08:37 PM
नई दिल्ली: 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मुकाबले फीके हो सकते हैं, क्योंकि साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स नेशनल ड्यूटी के चलते नहीं खेल पाएंगे। साउथ अफ्रीका को 31 मार्च और दो अप्रैल को नीदरलैंड्स के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में 50-50 ओवर्स के दो मैच खेलने हैं। इससे उसके टॉप खिलाड़ी पहले दो मैचों में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए नहीं खेल पाएंगे।
हैदराबाद को नुकसान
इन खिलाड़ियों में एडन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्ट्जे और सिसांदा मगाला जैसे बड़े नाम हैं। सबसे ज्यादा नुकसान तो सनराइजर्स हैदराबाद का होगा, जिन्होंने इस सीजन एडन मार्करम को ही अपना कप्तान बनाया है। हेनरिच क्लासेन, और मार्को यानसेन भी इसी टीम से खेलते हैं।
लखनऊ भी होगी परेशान
इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स अपने ओपनर क्विंटन डीकॉक की अनुपस्थिति में नई प्लानिंग के साथ उतरेगी। टीम पहले दो मैचों में वेस्टइंडीज के काइल मेयर्स या दीपक हुड्डा को कप्तान केएल राहुल का ओपनिंग जोड़ीदार बना सकती है। इससे लखनऊ को अपने नियमित ओपनर डीकॉक की कमी खलेगी जबकि पहले मैच में उनकी प्रतिद्वंद्वी दिल्ली कैपिटल्स एनरिच नॉर्ट्जे और लुंगी एनगिडी के बिना मैदान में उतरेगी। लखनऊ की टीम एक अप्रैल को लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी, जिसके बाद वह चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपने अगले मुकाबले के लिए चेन्नई रवाना होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.