न कैच हुआ, न स्टंप बिखरा, फिर भी आउट, रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाज शर्मनाक 'डबल शॉट' का शिकार!
Updated on
19-11-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: सूरत में मेघालय के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट लीग मैच के दौरान मणिपुर के लामबम अजय सिंह क्रिकेट के इतिहास में सबसे अजीबोगरीब तरह से आउट होने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए। उन्हें गेंद को दो बार मारने के लिए आउट दिया गया। अजय ने आर्यन बोरा की एक गेंद को रोका (डिफेंड किया)। जब गेंद वापस विकेट की तरफ आने लगी तो उन्होंने बल्ले से गेंद को रोक दिया।
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मैच में मौजूद लोगों से बात की, जिन्होंने बताया कि जब बल्लेबाज़ ने गेंद को दूसरी बार मारा, तो गेंद विकेटों की तरफ जा रही थी। यह नियम के तहत सही है (आउट नहीं होना चाहिए), लेकिन बल्लेबाज सहित किसी ने भी अंपायर के फैसले पर विरोध नहीं किया। एक मैदान अधिकारी ने बताया, 'वह उसे पैड से दूर हटा सकता था, लेकिन उसने बल्ले से उसे रोकने का फैसला किया और अंपायर धर्मेश भारद्वाज ने तुरंत उसे 'गेंद को दो बार मारने' के लिए आउट दे दिया। मेघालय द्वारा अपील करते ही बल्लेबाज मैदान से बाहर चला गया।'
क्या कहता हैं नियम?
एमसीसी कानून की धारा 34.1.1 में कहा गया है कि यदि गेंद खेल में है और स्ट्राइकर के शरीर या बल्ले के किसी भाग से टकराती है और स्ट्राइकर जानबूझकर बल्ले से या शरीर के किसी भाग से (बल्ला न पकड़ने वाले हाथ के अलावा) दूसरी बार गेंद पर प्रहार करता है तो बल्लेबाज आउट हो जाता है। (किसी फील्डर के गेंद को छूने से पहले) सिवाय तब जब दूसरा प्रहार केवल अपने विकेट की रक्षा के लिए किया गया हो।
रणजी में पहले भी बल्लेबाज इस तरह हो चुके आउट
रणजी ट्रॉफी में इस तरह आउट आखिरी बार 2005-06 में हुआ था। जम्मू-कश्मीर के कप्तान ध्रुव महाजन को झारखंड के खिलाफ इसी तरह आउट दिया गया था। उससे पहले, केवल तीन अन्य रणजी क्रिकेटर्स के साथ ऐसा हुआ है। आंध्र के के बवन्ना (1963-64), जम्मू-कश्मीर के शाहिद परवेज़ (1986-87) और तमिलनाडु के आनंद जॉर्ज (1998-99)।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…