Select Date:

नेपाल ने वेस्टइंडीज को 90 रन से हराया:टी-20 सीरीज 2-0 से जीती

Updated on 30-09-2025 03:55 PM

नेपाल ने शारजाह में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 90 रन से हरा दिया। टीम इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। नेपाल ने पहला मुकाबला 19 रन से जीता था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 6 विकेट पर 173 रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 17.1 ओवर में सिर्फ 83 रन ही बना सकी।

यह पहली बार है जब नेपाल ने किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में सीरीज जीती है। इससे पहले 2014 में नेपाल ने अफगानिस्तान को हराया था, लेकिन उस समय अफगानिस्तान एसोसिएट सदस्य था।

वेस्टइंडीज की पारी 83 रनों पर सिमटी

174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल के खिलाफ विंडीज 83 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की शुरुआत ही खराब रही। पावरप्ले में वे केवल 16/2 रन बना सके। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने ज्वेल एंड्रयू (2) को बोल्ड किया, जबकि कुशाल भुर्तेल ने शानदार कैच लेकर कीसी कार्टी (1) को पवेलियन भेजा। जेसन होल्डर (15 गेंदों में 21) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज सहज नहीं दिखा। होल्डर को 17वें ओवर में ललित राजबंशी ने आउट किया, जब गुलसन झा ने दिन का दूसरा शानदार कैच लिया। आखिरी विकेट जिशान मोराटा का रहा, जिन्हें करण केसी ने कैच आउट करवाया।

नेपाल के मध्यम तेज गेंदबाज मोहम्मद आदिल आलम 24 रन देकर 4 विकेट लिया और कुशाल भुर्तेल ने 2.1 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए।

आसिफ-सुंदीप ने नेपाल के लिए 100 रन की साझेदारी की

इससे नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पारी के पहले 10 ओवर में नेपाल ने एक भी छक्का नहीं लगाया। नेपाल का तीन विकेट 74 रन गिर गया था। सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख और सुंदीप जोरा ने अगले 10 ओवरों में दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 66 गेंदों पर चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की।

जोरा ने 39 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल थे। आसिफ शेख 47 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद आदिल आलम ने 5 गेंदों में 11 रनों की तेज पारी खेली, जो तीन साल बाद उनकी वापसी का पहला मैच था। वेस्टइंडीज की ओर से स्पिनर अकील हुसैन और काइल मेयर्स ने दो-दो विकेट लिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.