Select Date:

अपने पोस्टर बॉय के बिना पाकिस्तान पहुंची नेपाल क्रिकेट टीम, इस साल कर चुका 42 शिकार

Updated on 24-08-2023 01:18 PM
Asia Cup 2023: नेपाल पुरुष क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 से पहले कराची पहुंच गई है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच ही खेला जाना है। उस मुकाबले से पहले कराची में नेपाल की टीम एक अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद 28 अघस्त को टीम मुल्तान के लिए रवाना हो जाएगी। रोहित पौडेल की कप्तानी वाली नेपाल ने पहली बार एशिया कप में हिस्सा ले रही है।

टीम के साथ नहीं गए संदीप लामिछाने

23 साल के संदीप लामिछाने एक समय नेपाल में क्रिकेट के पोस्टर बॉय थे। वह आईपीएल समेत दुनिया के बड़े टी20 लीग में भी हिस्सा ले रहे थे। लेकिन उन पर पिछले साल अगस्त में काठमांडू के एक होटल के कमरे में 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप है। लामिछाने ने सभी आरोपों से इनकार किया। उनके खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है। लामिछाने एशिया कप के लिए नेपाल टीम का हिस्सा तो हैं लेकिन पाकिस्तान नहीं पहुंचे हैं।

क्या टीम से जुड़ेंगे लामिछाने

नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रबंधक प्रदीप मजगैयान ने टीम के रवाना होने से पहले कहा, 'उनके खिलाफ मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए वह अब हमारे साथ नहीं जा रहे हैं। उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं।'

लामिछाने को रविवार को मामले की सुनवाई में शामिल होना है और माजगैयन ने कहा कि उम्मीद है कि वह बाद में टीम में शामिल हो सकेंगे। कप्तान रोहित पौडेल ने कहा कि लामिछाने का अभी भी टीम में स्थान बरकरार है।

2023 में सबसे ज्यादा विकेट

संदीप लामिछाने को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अभी जमानत पर बाहर चल रहे हैं। 2023 में वह गेंद से कहर बरपा रहे हैं। इस साल वह वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 19 मैचों में संदीप ने 42 बल्लेबाजों को आउट किया है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 5 विकेट रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.