Nepal ने छोड़ दिया Kalapani पर अपना दावा? जनगणना रिपोर्ट में क्यों नहीं किया जिक्र
Updated on
27-03-2023 06:57 PM
नई दिल्ली: नेपाल ने जनगणना को लेकर अपनी फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी है। खास बात यह है कि इसमें पिथौरागढ़ जिले के कालापानी क्षेत्र के डेटा को शामिल नहीं किया है। नेपाल का यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि जनवरी 2022 में जारी की गई अपनी प्रारंभिक जनगणना रिपोर्ट में उसने इसे शामिल किया था। ये डेटा गंजी, नाबी और कुटी गांवों से संबंधित हैं, जो भारतीय सीमा में पड़ते हैं। नेपाल इस पर अपना दावा ठोकता रहा है। शुक्रवार को जारी फाइनल रिपोर्ट में कालापानी के 3 गांवों के डेटा मिसिंग हैं।
वजह भी जान लीजिए बॉर्डर के सूत्रों ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि नेपाल की प्रारंभिक रिपोर्ट 2011 की भारतीय जनगणना के हिसाब से अनुमानों पर आधारित थी। जबकि वास्तविक आंकड़े इकट्ठा नहीं किए जा सकते हैं क्योंकि भारतीय क्षेत्र में स्थित इन गांवों में नेपाल के अधिकारी नहीं आ सकते।नेपाली मीडिया ने वहां के डेप्युटी चीफ स्टैटिस्टिक्स अधिकारी नबिन श्रेष्ठ के हवाले से बताया है, 'हम इन इलाकों में नहीं जा सके क्योंकि भारतीय अधिकारियों ने सहयोग नहीं किया। लेकिन हमने अनुमान लगाया है कि इन क्षेत्रों में रहने वाले कुल लोगों की संख्या 500 से कम है। सत्यापन मुश्किल है इसीलिए हमने इस क्षेत्र की आबादी को फाइनल रिपोर्ट में शामिल नहीं किया।'
कालापानी के गावों का डेटा अपनी जनगणना में शामिल करने की कोशिश पर कुटी के एक निवासी कुंवर सिंह ने TOI को बताया, 'गंजी, नाबी और कुटी भारत के गांव हैं और आगे भी रहेंगे। नेपाल की जनगणना का इससे क्या लेना देना?' मई 2020 में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिपुलेख रोड का उद्घाटन करने के समय यह मुद्दा काफी उछला था। नेपाल ने दावा किया था कि लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी उसके क्षेत्र हैं। नेपाल की संसद ने तो राजनीतिक मैप में संशोधन का प्रस्ताव भी पारित कर दिया था और इसे अपना क्षेत्र दिखाया था।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…