नेपाल की बालेन सरकार ने भारतीय बॉर्डर पर दी बड़ी राहत, 18 कस्टम पॉइंट्स पर खोली एंट्री, 9 किमी तक आवाजाही मुफ्त
Updated on
11-07-2026 12:38 PM
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारत से लगी सीमा पर बड़ी राहत देते हुए 18 बॉर्डर एंट्री पॉइंट को फिर से खोल दिया है। इससे दोनों देशों के सीमावर्ती नागरिकों के साथ ही पर्यटकों के लिए आना-जाना आसान हो गया है। लंबे समय से नेपाली लोग इन बॉर्डर पॉइंट पर भंसार (कस्टम) दफ्तरों को फिर से शुरू करने की मांग करने की मांग कर रहे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल सरकार ने भिस्वा और ठोड़ी समेत 18 कस्टम पॉइंट को फिर से संचालित करने की अनुमति दे दी है। इसके तहत बॉर्डर से 9 किमी तक वाहन बिना किसी शुल्क के आवााजाही कर सकेंगे। इसके आगे जाने के लिए उन्हें कस्टम के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
भारतीय वाहनों को होगी आसानी
इन कस्टम पॉइंट्स के खुलने से चार पहिया वाहनों से नेपाल जाने वाले भारतीयों को बहुत आसानी होगी। हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब भारतीय वाहनों को इन एंट्री पॉइंट्स पर डिजिटल माध्यम से कस्टम क्लियरेंस और प्रवेश की सीधे सुविधा उपलब्ध होगी। क्यूआर कोड और मोबाइल स्कैनर के जरिए कुछ मिनट में ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
इससे पहले नेपाल में प्रवेश करने से पहले भारतीय वाहनों को कस्टम डिक्लेरेशन डॉक्यूमेंट्स लेने पड़े थे, जिससे कई पर्यटकों को बॉर्डर से ही लौटना पड़ता था। उन्हें औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बीरगंज तक लगभग 60-70 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती थी।
नेपाल में उठ रही थी मांग
इस रुकावट का ठोरी में होटलों, रिसॉर्ट्स और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों पर काफी असर पड़ रहा था। इसके चलते स्थाानीय व्यापारी और समुदाय के लोग इसे खोले जाने की मांग कर रहे थे। ठोरी इस इलाके के नेशनल पार्कों और प्रकृति-आधारित आकर्षणों की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय प्रवेश द्वार है। संबंधित अधिकारियों के बीच तालमेल के बाद, भारतीय वाहन ठोरी स्मॉल कस्टम्स ऑफिस से मुफ्त फैसिलिटी पास लेकर प्रवेश कर सकते हैं।
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…