घटिया फील्डिंग ने नेपाल का काम किया खराब, रोमांचक मैच में नीदरलैंड्स ने 6 विकेट जीता मैच
Updated on
05-06-2024 01:53 PM
डलास: टिम प्रिंगल और लोगन वैन बीक की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मैक्स ओ’डाउड नाबाद 54 रनों दमदार पारी से नीदरलैंड्स ने नेपाल को 6 विकेट से हरा दिया। नेपाल की पारी को 19.2 ओवर में 106 रन पर समेटने के बाद नीदरलैंड ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 109 रन बनाकर इस जीत से दो अंक हासिल किए। ओ’डाउड ने 48 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का लगाने के साथ एक छोर संभाले रखा। नेपाल के लिए सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह ऐरी और अविनाश बोहरा ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का बचाव करने उतरी नेपाल की फील्डिंग भी बहुत खराब रही। खिलाड़ियों ने कई आसान कैच भी छोड़े।
मैन ऑफ द मैच प्रिंगल ने 20 रन देकर तीन जबकि वैन बीक ने 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए। पॉल वैन मीकरेन और बास डलीडे को दो-दो सफलता मिली। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया और लगातार अंतराल पर विकेट चटकाते रहे। नेपाल की ओर से कप्तान रोहित पौडेल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये।
मध्यक्रम में नेपाल की बैटिंग रही फेल
निचले क्रम में करण केसी (17) और गुलशन झा (14) ने दोहरे अंक में रन बनाकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड को दूसरे ओवर में माइकल लेविट (एक) के आउट होने से झटका लगा। वह सोमपाल का शिकार बने। ओ’डाउड और विक्रमजीत सिंह (22) ने इसके बाद संभाल कर बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में टीम के स्कोर को एक विकेट पर 36 रन तक पहुंचाया।
दीपेंद्र ने नौवें ओवर में विक्रमजीत को एलबीडबल्यू कर दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी को तोड़ा। ओ’डाउड को इसके बाद साइब्रैंड एंगलब्रेक्त (14) का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 12वें ओवर में गुलशन के खिलाफ चौका लगाकर रनगति को तेज करने की कोशिश की लेकिन 14वें ओवर में रन आउट हो गए। बोहरा (पांच) ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड को चलता कर नीदरलैंड पर एक बार फिर दबाव बना दिया।
ओ’डाउड ने संभाले रखा नीदरलैंड्स के लिए मोर्चा
ओ’डाउड ने इस गेंदबाज के खिलाफ 19वें ओवर में लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर 47 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। डलीडे ने इसी ओवर में चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले प्रिंगल ने पारी के दूसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख (चार) को चलता किया। वैन बीक ने चौथे ओवर में अपनी पहली गेंद कुशल भुर्तेल (सात) को एलबीडबल्यू कर नेपाल को दूसरा झटका दिया। कप्तान पौडेल और अनिल शाह ने तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों से जूझने की कोशिश की लेकिन प्रिंगल ने साह की 12 गेंद में 11 रन की पारी को वैन बीक के हाथों कैच कराकर खत्म किया। कुशल मल्ला (नौ) और दीपेंद्र (एक) के आउट होने से नेपाल ने 11वें ओवर में 53 रन पर पांच विकेट गंवा दिए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…