Select Date:

नौकरी में भाई-भतीजावाद खत्म हुआ... पीएम मोदी के निशाने पर आखिर कौन, यूपी में भी मुद्दे पर हमलावर रही है भाजपा

Updated on 13-06-2023 07:05 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी मोदी सरकार की रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए गए। देश के करीब 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा रोजगार मेले के माध्यम से दिया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहीं। उन्होंने युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने पर बधाई दी। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नौकरी से भाई-भतीजाबाद खत्म हुआ है। उनके हमले को एक अलग नजरिए से देखा जा रहा है। यूपी के संदर्भ में इसका अलग अर्थ लगाया जा रहा है। प्रदेश में नौकरियों में भाई-भतीजावाद का आरोप लगातार लगता रहा है। स्मृति ईरानी ने इस मौके पर कहा कि देश में आयोजित छठे रोजगार मेले में नवनियुक्तों के योगदान से निश्चित रूप से देश के विकास को और बल मिलेगा।

यूपी भाजपा के शीर्ष नेता भी सरकारी नौकरी में भाई-भतीजावाद के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ कई जनसभाओं में इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। वे कहते रहे हैं कि एक परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी की वैकेंसी आते ही झोला लेकर निकल जाते हैं। इन तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भी भाई-भतीजावाद के मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में इस प्रकार की स्थिति खत्म हुई है। प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरी का लाभ मिल रहा है। उन्होंने सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को बधाई दी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को ऐसे अवसर प्रदान कर रही है, जिससे वे नौकरी देने वाले बन सकें। युवाओं को मुद्रा योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना से करोड़ों युवाओं को लाभ मिला है। आजादी के अमृतकाल में युवाओं को नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। हमारा लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। पूरी दुनिया भारत के साथ कदम मिलाकर चलने को उत्सुक है। उन्होंने कहा कि आज घरों में नल से साफ पानी पहुंच रहा है। हमारी पहचान प्रगतिशील सुधारों से हो रही है।

पीएम मोदी ने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ें। विश्व को भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा है। पहले देश के साथ ऐसा भरोसा नहीं था। अब देश की अर्थव्यवस्था आगे जा रही है। बड़े स्तर पर विदेशी निवेश हो रहा है। रोजगार में तेजी से वृद्धि हुई है। पुरानी सरकार की पहचान भ्रष्टाचार से थी। हम ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में छलांग लगा रहे हैं। आज हमारा देश पहले से कहीं अधिक सुरक्षित है। राजनीतिक स्थायित्व ने देश की पहचान बदली है। फैसला लेना हमारी पहचान बनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.