लगातार दो गेंद पर नेट बॉलर ने किया रोहित शर्मा का शिकार पहले उड़ा मिडिल स्टंप, फिर कैच आउट
Updated on
14-02-2024 01:32 PM
राजकोट: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जूझ रहे हैं। पहले दो टेस्ट की चार पारियों में भारतीय कप्तान के बल्ले से सिर्फ 90 रन निकले हैं। केएस भरत और टीम से ड्रॉप किए जा चुके श्रेयस अय्यर के नाम भी रोहित से ज्यादा रन हैं। 15 फरवरी से सीरीज का तीसरा टेस्ट राजकोट में होने वाला है। उससे पहले रोहित शर्मा और टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। रोहित मैच से पहले नेट्स पर जूझते नजर आए।
रोहित नेट बॉलर का बने शिकार
रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट से पहले लोकल नेट गेंदबाज के खिलाफ स्ट्रगल करते नजर आए। नेट बॉलर ने रोहित को लगातार दो गेंदों पर दो बार आउट कर दिया। नेट गेंदबाज ने तेज इन-स्विंगर से उनका स्टंप उखाड़ दिया। भारतीय कप्तान हैरान रह गए। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यहीं रोहित की परेशान खत्म नहीं हुई। अगली गेंद आउट स्विंगर थी और इसने रोहित के बल्ले का किनारा ले लिया। रोहित ने गेंदबाज की ओर देखा, जिसने गेंद उठाई और वापस चला गया।
सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित
रोहित शर्मा अभी भारतीय बल्लेबाज लाइनअप में सबसे अनुभवी हैं। रजत पाटीदार ने इसी सीरीज में डेब्यू किया है तो सरफराज और देवदत्त पड्डीकल ने अभी तक कोई टेस्ट नहीं खेला है। यशस्वी के पास 6 तो शुभमन गिल के पास 22 टेस्ट मैच का अनुभव है। 2013 में टेस्ट डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा ने अभी तक 56 टेस्ट खेले हैं। 2019 से वह इस फॉर्मेट में ओपनिंग कर रहे थे। तभी से टीम में उनकी जगह पक्की हुई थी।
1-1 से बराबर है सीरीज
5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में हुए पहले मैच को अपने नाम किया था। भारत ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज का दूसरा मुकाबला जीत लिया। भारतीय टीम पिछले 10 सालों से टेस्ट में घरेलू सीरीज नहीं हारी है। बैजबॉल अंदाज में खेल रही इंग्लैंड के सामने भारत की युवा टीम है। इसलिए अगले तीन मैच आसान नहीं होने वाले हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…