नीदरलैंड और अफगानिस्तान की टक्कर लखनऊ में, जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
Updated on
02-11-2023 03:43 PM
लखनऊ: वर्ल्ड कप 2023 के 34वें मुकाबले में नीदरलैंड की टक्कर अफगानिस्तान से होगी। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 में इस मैदान पर यह आखिरी मुकाबला भी होगा। इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तान के हौलते बुलंद हैं। वह सेमीफाइनल में जगह बनाने का प्रबल दावेदार है। वहीं नीदरलैंड भी अच्छी लय में है। ऐसे में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
कैसी होगी लखनऊ की पिच? वर्ल्ड कप 2023 में लखनऊ की पिच सबसे लो स्कोरिंग में एक रही है। पिच आईपीएल के समय से काफी बेहतर हुई है लेकिन अभी भी यहां रन बनाना आसान नहीं है। भारत की विस्फोटक बैटिंग यहां सिर्फ 229 रन ही बना पाई थी। इंग्लैंड तो 129 रन पर ही ऑलआउट हो गई। रात में इकाना स्टेडियम पर बैटिंग और भी मुश्किल हो जाती है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। पहले खेलते हुए 225-250 का स्कोर विनिंग टोटल साबित होगा।
लखनऊ का मौसम
क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि इस मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा। लखनऊ में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। हालांकि दोपहर में अभी भी अच्छी धूप हो रही है। शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। वहीं मैच खत्म होने के समय तक यह गिरकर 25 से नीचे आ जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…