नया कप्तान, घातक तेज गेंदबाज, क्या खत्म होगा पंजाब किंग्स की ट्रॉफी का सूखा?
Updated on
23-03-2023 08:59 PM
नई दिल्ली:आईपीएल 2023 का आगाज अब से सिर्फ 8 दिनों में होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मैच गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं आज हम गुजरात या चेन्नई नहीं बल्कि पंजाब किंग्स की बात करने वाले हैं। पीबीकेएस का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से आईपीएल में इतना खास नहीं रहा है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की क्या मजबूती और कमजोरी हो सकती है।
पंजाब किंग्स की मजबूती
आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की मजबूती उनकी बल्लेबाजी होने वाली है। क्योंकि पंजाब के पास टीम में शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लायम लिवंग्स्टन और सैम करन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। जो किसी भी समय खेल का रुख पलट सकते हैं। मध्य क्रम में टीम के पास सिकंदर रजा और शाहरुख खान जैसे हिटर्स भी हैं। जो कम गेंदों में तेज गति से रन बना सकते हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी के रूप में किंग्स के पास आईपीएल के 16वें संस्करण के लिए कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस और सैम करन जैसे तेज गेंदबाज भी हैं।
पंजाब किंग्स की कमजोरी
आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी स्पिन गेंदबाजी लग रही है। टीम के पास कोई भी अनुभवी स्पिन गेंदबाज नहीं है जिसकी आईपीएल के दौरान काफी ज्यादा जरूरत होती है। इसके अलावा टीम में शिखर धवन के अलावा कोई भारतीय अनुभवी बल्लेबाज नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि किंग्स के पास कोई अच्छा भारतीय ऑलराउंडर भी नहीं है जिससे उन्हें एक अधिक विदेशी ऑलराउंडर खिलाना पड़ेगा। इससे टीम का कॉम्बिनेशन भी खराब हो सकता है। वहीं टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी शायद इंजरी से रिकवरी के चलते आईपीएल 2023 में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…