30 मई के आसपास हो सकता है नए संसद भवन का उद्घाटन, दो साल पहले शुरू हुआ था काम
Updated on
17-05-2023 06:42 PM
नई दिल्ली: नए संसद भवन का उद्घाटन 30 मई के आसपास हो सकता है। नए संसद भवन की साफ -सफाई शुरू हो गई है। नई संसद अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। भव्य इमारत में साज सज्जा का काम अंतिम चरण में है। इसके इस महीने के अंत तक तैयार हो जाने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उद्घाटन पर सरकार की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, ऐसी अटकलें हैं कि संसद की नई इमारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
30 मई के करीब कर सकते हैं। तब बीजेपी सरकार अपने नौ साल पूरे करेगी। संसद की नई इमारत का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था।
30 मई को उद्घाटन होने की संभावना सूत्रों ने बताया कि नए संसद भवन की साफ -सफाई शुरू हो गई है। लेकिन उद्घाटन पर सरकार की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि ऐसी अटकलें हैं कि संसद की नई इमारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 मई के करीब किया जा सकता है जब भाजपा सरकार अपने नौ साल पूरे करेगी। संसद की नई इमारत का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था।नई इमारत राष्ट्र के शक्ति केंद्र सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास का हिस्सा है। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर की सड़क का नवीनीकरण, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय का निर्माण, प्रधानमंत्री का एक नया कार्यालय और आवास, और एक नया उपराष्ट्रपति एन्क्लेव भी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरी की जा रही इस परियोजना का हिस्सा हैं।
सूत्रों ने कहा, 'संसद की नई इमारत इस महीने के खत्म होने से पहले तैयार हो जाएगी। हालांकि, इसके उद्घाटन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।'
ऐसी अटकलें हैं कि संसद की नई इमारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 मई के करीब किया जा सकता है जब भाजपा सरकार अपने नौ साल पूरे करेगी।
दिसंबर 2020 में रखी गई थी नींव
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि यह सरकार पर है कि वह इमारत के उद्घाटन की तारीख कब चुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी, जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी।
संसद की नई इमारत का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इस इमारत में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान कक्ष, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान होगा। परियोजना को पूरा करने की मूल समय सीमा पिछले साल नवंबर थी।
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…