रोसीयू: भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने रविचंद्रन अश्विन को भारत के महानतम मैच विनर में से एक बताया, उन्होंने पहले ही टेस्ट में 171 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल की परिपक्वता की भी तारीफ की। अश्विन ने 131 रन देकर 12 विकेट लिए। भारत ने पहला टेस्ट एक पारी और 141 रन से जीता। म्हाम्ब्रे ने मैच के बाद कहा, 'पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना जरूरी था, जो हमने बनाया, इससे गेंदबाजों को मदद मिली। अश्विन और जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की।'