पाकिस्तान को कंगाली से निकालने के लिए आ गए नए राष्ट्रपति! कहा- कायदे आज़म ने रातों-रात की नियुक्ति, देखें वीडियो
Updated on
09-02-2023 06:08 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में किसी आम आदमी के लिए सत्ता के शीर्ष तक पहुंचना किसी सपने जैसा है। सेना जिसे चाहती है, मुल्क की चाबी उसी के हाथ में होती है। लेकिन एक शख्स वाकई सपनों में पाकिस्तान की सत्ता के शीर्ष पर जा बैठा। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में शख्स दावा करते हुए दिख रहा है कि वह पाकिस्तान का राष्ट्रपति है और उसकी नियुक्ति कायदे आज़म अल्लामा इकबाल ने उसके सपने में आकर की। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कितना पुराना है। इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि भी नहीं हो पाई है।
ट्विटर पर शेयर वीडियो में वह कहता है, 'मुझे कई दिनों से सपना आ रहा था। मैं बहुत परेशान था। सपने में कायदे आज़म अल्लामा इकबाल आए और उन्होंने कहा कि हमारी बात सुनो और उस पर अमल करो। टीवी स्टेशन या मीडिया तक यह खबर पहुंचाओ। उन्होंने कहा कि हम तुम्हें पाकिस्तान का सदर बनाते हैं। उन्होंने मुझसे शपथ ली और मुझे सदर-ए-पाकिस्तान बना दिया। उन्होंने कहा कि तुम्हें अल्लामा इकबाल के दरबार पर चादर चढ़ानी है और उसके बाद टीवी स्टेशन से जनता को संबोधित करना है। अच्छा... ख़ुदा हाफ़िज़।'
कुछ ने लिए मजे, कुछ ने दिया साथ
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। चूंकि पाकिस्तान इस वक्त अर्थव्यवस्था के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और हुकूमत इससे निपटने में फेल साबित होती दिख रही है, ऐसे में लोग 'पाकिस्तान के नए सदर' को मुल्क की 'आखिरी उम्मीद' बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि इन 'सदर-ए-पाकिस्तान' को मेरा पूरा समर्थन है। अब बस यही हैं जो आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक और बाकी सब से कामयाब डील कर सकते हैं।
गरीब पाकिस्तानी कर सकता है दावा?
मजाक में ही सही, लेकिन कई यूजर्स ने इस शख्स का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, 'लोग इस आदमी का मजाक उड़ा रहे हैं। यह हमारे मुल्क का राष्ट्रपति क्यों नहीं हो सकता? जरदारी या ममनून के पास अमीर होने के अलावा क्या योग्यता थी? बिलावल, मरियम या अन्य के पास क्या योग्यता है, सिवाय इसके कि वे अमीर हैं। लेकिन एक गरीब पाकिस्तानी यह दावा नहीं कर सकता?' ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक 45 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…