Select Date:

पेट्रोल-डीजल की आ गई नई रेट लिस्ट

Updated on 03-09-2022 06:16 PM

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आ गई हैं। तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। मतलब ये कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री पहले की कीमतों पर ही हो रही है। यह 105वां दिन है, जब बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल-96.72 रुपया प्रति लीटर, डीजल- 89.62 रुपया प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल- 106.03 रुपये और डीजल- 92.76 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्रमश: 106.31 रुपये, 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं। आपको बता दें कि सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर  में 84 रुपये के स्तर पर मिल रहा है। वहीं, डीजल 79.74 रुपये के भाव पर बिक रहा है। सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल श्रीगंगानगर  में है। 

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले तक कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जो अब गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है। ऐसे में आगे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर राहत की उम्मीद की जा सकती है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पेट्रोल की बिक्री अगस्त महीने में 5.8 प्रतिशत बढ़कर 28.1 लाख टन रही जबकि जुलाई में यह पांच प्रतिशत घटकर 26.6 लाख टन रही थी। पेट्रोल की खपत अगस्त, 2021 के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत और अगस्त, 2020 के मुकाबले 31.7 प्रतिशत अधिक है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.