फातिमा सना शेख और आमिर खान का नया वीडियो आया सामने, दोनों साथ खेलते दिखे यह खेल
Updated on
24-05-2023 07:59 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और आमिर खान की नजदीकियों को लेकर खूब अफवाहें सामने आईं। इस बीच दोनों साथ में पिकलबॉल खेलते नजर आए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया, जिसे देख फैंस ने खूब कमेंटबाजी की। आमिर खान और फातिमा सना शेख ने पहली बार साथ में काम नीतिश तिवारी की स्पोर्ट्स ड्रामा 'दंगल' में काम किया था, जहां दोनों पिता-बेटी की भूमिका में थे। इसके बाद दोनों ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी काम किया।
पपाराजी ने आमिर और Fatima Sana Shaikh का वीडियो शेयर किया। जहां दोनों पिकलबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। जहां आमिर ने ब्लैक ट्रैक पैंट और रेड टी-शर्ट कैरी की तो फातिमा ने कैजुअल ग्रे शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने। दोनों एक टीम में खेलते दिख रहे हैं।
आमिर के साथ अफेयर की अफवाहों पर फातिमा सना शेख
फातिमा आमिर खान के परिवार के भी बेहद करीब बताई जाती हैं। जब फातिमा से एक इंटरव्यू में आमिर खान के साथ अफेयर की अफवाहों पर सवाल किया गया था तो उन्होंने 'बॉलीवुड हंगामा' को दिए जवाब में कहा था कि मैं बिल्कुल भी जरूरी नहीं समझती कि मैं लोगों को जवाब दूं। ये उनका मसला ही नहीं है। लोग अक्सर आपके बारे में कुछ न कुछ कहते हैं। आरोप लगाते हैं।
आइरा की सगाई में भी पहुंची थीं फातिमा
आमिर खान की बेटी आइरा खान की सगाई के मौके पर भी फातिमा सना शेख स्पॉट हुई थीं। उस दौरान एक्टर का पूरा परिवार नजर आया था। आइरा खान ने पिछले साल बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई की थी। जहां दोनों के परिवारों ने शिरकत की थी।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…