टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन गया है न्यूजीलैंड, क्रिकेट की तरह हॉकी में भी दिया कभी न भूलने वाला दर्द
Updated on
23-01-2023 06:22 PM
नई दिल्ली: भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच के पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गया। नियमित समय में यह मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा था। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और शुरुआती हाफ में एक समय 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड को वापसी का मौका दे दिया।
भारत के लिए ललित उपाध्याय (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (24वें) और वरुण कुमार (40वें मिनट) ने गोल किये। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन (28वें) ने मैदानी गोल किया जबकि केन रसेल ने 43वें और सीन फिंडले (49वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने अब मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम की चुनौती होगी।
48 साल का इंतजार हुआ लंबा
भारत ने 1973 में आखिरी बार हॉकी वर्ल्ड कप जीता था। उसके बाद से टीम एक बार भी फाइनल या सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है। 2018 में घरेलू मैदान पर ही हुए टूर्नामेंट में टीम इंडिया छठे नंबर पर थी। उस बार टीम ग्रुप राउंड के बाद टॉप पर थी और सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन वहां नीदरलैंड्स के खिलाफ बढ़त लेने के बाद भी टीम मुकाबले को 2-1 से हार गई थी।
क्रिकेट में भी तोड़ चुका सपना
न्यूजीलैंड ने हॉकी की तरह क्रिकेट में भी भारत का सपना तोड़ा है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया दमदार खेल दिखा रही थी। लेकिन सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ ही हार मिली थी। 2021 में हुए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारी थी। इसके अलावा 2021 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड में भी न्यूजीलैंड से हारने के साथ ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…