Select Date:

न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका, अफगानिस्तान को 149 रनों से रौंदा

Updated on 19-10-2023 02:48 PM
चेन्नई: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टूर्नामेंट के 16वें मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हरा दिया। मैच में न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 288 रन का स्कोर खड़ा किया था। अफगानिस्तान की टीम को मैच में जीत के लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम 34.4 ओवर में 139 रन बनाकर सिमट गई।

लक्ष्य का बचाव करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के लिए गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। सैंटनर ने 7.4 ओवर में सिर्फ 39 रन देकर मोहम्मद नबी, नवीन उल हक और फजल हक फारुखी को आउट किया। वहीं फर्ग्यूसन ने हसमतुल्ला शहीदी, राशिद खान और मुजीब उल रहमान का विकेट लिया।

सिर्फ 5 बल्लेबाज कर पाए दहाई आंकड़ा

न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी में अफगानिस्तान के लिए सिर्फ 5 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। टीम के लिए रहमत शाह ने सबसे अधिक 36 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अजमतुल्ला ओमारजाई ने 27 रन बनाए। वहीं इकराम अलीखिल ने 19 रनों का योगदान दिया। मध्यक्रम में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी ताकत मोहम्मद नबी और राशिद खान कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 288 रन

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 288 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में फिरकीबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वह असरदार नहीं रहे।

हालांकि बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने सिर्फ 110 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मध्यक्रम में टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्स मोर्चा संभाल लिया और अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचा दिया।

लाथम न्यूजीलैंड के लिए 74 गेंद में 68 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके 2 बेहतरीन छक्के भी लगाए। वहीं फिलिप्स ने 80 गेंद में 71 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विल यंग ने भी टीम को शुरुआती झटके से उबारने के साथ 64 गेंद में 54 रनों का योगदान दिया।

नवीन और अजमत के खाते में दो-दो विकेट


अफगानिस्तान के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी में नवीन उल हक और अजमुल्ला ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं स्पिन गेंदबाजी में राशिद खान और मुजीब उर रहमान को सिर्फ सफलता मिली। इन दोनों गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.