रांची: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे और डेरेल मिचेल की अर्धशतकीय पारी से भारत के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम के लिए उम्मीद थी कि शुभमन गिल और लोकल बॉय ईशान किशन की जोड़ी एक तूफानी शुरुआत करेंगे लेकिन कीवी गेंदबाजों के आगे उनकी एक ना चली।