Select Date:

नोटबंदी मामले में सुप्रीम कोर्ट में अब 24 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Updated on 10-11-2022 05:26 PM
सुप्रीम कोर्ट में को नोटबंदी (Demonetisation) मामले पर सुनवाई टल गई. 2016 में हुई नोटबंदी को गलत बताने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फिलहाल के लिए टल गई है. सरकार की तरफ से पेश अटॉर्नी जनरल ने जवाब के लिए और समय देने का अनुरोध किया. कोर्ट ने सरकार के अनुरोध को मानते हुए मामले की सुनवाई के लिए 24 नवंबर की अगली डेट दी है.

दरअसल, मामले की सुनवाई कर रही 5 जजों की संविधान पीठ ने केंद्र से यह जानकारी मांगी है कि 500 और 1000 के नोट वापस लेने के फैसले से पहले क्या प्रक्रिया अपनाई गई? सरकार की ओर पेश अटॉर्नी जनरल ने इसका जवाब देने के लिए अदालत से कुछ समय की मांगा है.

सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट किए थे रद्द

केंद्र सरकार ने साल 2016 में नोटबंदी की घोषणा की थी. इसके तहत देश में 500 और 1000 रुपये के करेंसी नोट को रद्द करने का फैसला लिया गया था. इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में की याचिकाएं दायर की गई थीं. सबसे पहले विवेक नाराण शर्मा ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी. 2016 के बाद से नोटबंदी के खिलाफ 57 और याचिकाएं दर्ज कराई गईं.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पूछा

नोटबंदी को लेकर पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इसकी संवैधानिक वैधता को लेकर बड़ा कदम उठाया. जस्टिस सैयद अब्दुल नजीर की अगुआई वाली 5 जजों की संविधान पीठ ने केंद्र और भारतीय रिजर्व बैंक से नोटबंदी के फैसले पर जवाब मांगा. अदालत ने केंद्र और आरबीआई से 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले को लेकर 9 नवंबर को होने वाली सुनवाई से पहले व्यापाक हलफनामा दाखिल करने को कहा था. इसके अलावा पीठ ने केंद्र को 7 नवंबर 2016 को आरबीआई के नाम लिखी चिट्ठी और अगले दिन नोटबंदी के फैसले से संबंधित फाइलों को तैयार रखने के लि भी कहा.

5 जजों की बेंच कर रही सुनवाई

इस पूरे मामले की सुनवाई जस्टिस एस अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच कर रही है. बेंच में जस्टिस एस अब्दुल नजीर, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यन और जस्टिस बीवी नागरत्ना शामिल हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.