नेमार के नाम हुआ ब्राजील फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, महान पेले छूटे पीछे
Updated on
09-09-2023 01:46 PM
नई दिल्ली: फुटबॉल में इस वक्त इंटरनेशनल फुटबॉल ब्रेक चल रहा है, इसके कारण सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर्स मुकाबले भी खेले जा रहे हैं। क्वालिफायर के पहले मुकाबले में ब्राजील का सामना बोलिविया से था। इस मैच में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने इतिहास रच दिया। वह दिग्गज फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ ब्राजील के ऑल टाइम गॉल स्कोरर बन गए हैं।
नेमार ने लीजेंड पेले को छोड़ा पीछे ब्राजील ने बोलिविया पर 5-1 से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में उनके लिए रोद्रिगो ने दो गोल दागे। रफीनिया ने भी 1 गोल किया। साथ ही टीम के अनुभवी खिलाड़ी नेमार जूनियर ने 2 गोल कर इतिहास रच दिया। वह पेले को पीछे छोड़ ब्राजील के ऑल टाइम गोल स्कोरर बन गए हैं। नेमार के नाम 78 गोल हो गए हैं। उन्होंने बोलिविया के खिलाफ 61वें और 90+3 मिनट पर गोल दागा। इसके चलते अब नेमार सुर्खियों में बने हुए हैं। पेले ने ब्राजील के लिए अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 92 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 77 गोल दागे हैं।
हाल ही में अल हिलाल के साथ जुड़े नेमार पेरिस सेंट जर्मेन यानी पीएसजी के बाद नेमार ने हाल ही में सऊदी प्रो लीग क्लब अल हिलाल के लिए साइन किया है। रिपोर्टस के अनुसार, अल हिलाल के इस 2 साल के कॉन्ट्रेक्ट से नेमार 300 मिलियन यूएसडी डॉलर कमा सकते हैं। इसके अलावा कमर्शियन डील्स के साथ उनका यह कॉन्ट्रेक्ट 400 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
बता दें कि स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सऊदी प्रो लीग में आने के बाद यूरोप में खेलने वाले काफी खिलाड़ियों ने इस लीग में साइन किया है। करीम बेंजेमा, साडियो माने,आदि खिलाड़ी इस लीग से जुड़ गए हैं। नेमार यूरोप के बाद अब सऊदी लीग में तहलका मचाते हुए नजर आएंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…