Select Date:

PFI के खिलाफ NIA और ED ने 10 राज्यों में100 से ज्यादा गिरफ्तारी

Updated on 22-09-2022 05:42 PM
एनआईए की टीम पूरे देशभर में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि केरल में करीब 50 जगहों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों में भी रेड डाली गई है। ये पूरी कार्रवाई पीएफआई से जुड़े टेरर फंडिंग मामले को लेकर चल रही है। मंजेरी, मल्लपुरम जैसे इलाकों में ये छापेमारी जारी है। केरल में ये छापेमारी काफी बड़े पैमाने पर हो रही है।

खास बात ये है कि एनआईए के साथ इस छापेमारी में ईडी की एक टीम भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि एनआईए ने अब तक 100 से ज्यादा पीएफआई अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि इससे पहले बिहार और तेलंगाना में एनआईए ने छापेमारी की थी। ये छापेमारी भी इसी मामले को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी का दायरा और बढ़ सकता है। केरल से लीड लेने के बाद पीएफआई के अन्य दफ्तरों पर भी एनआईए छापेमारी कर सकती है। फिलहाल ये कार्रवाई 10 राज्यों में चल रही है। जिसमें बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। पीएफआई के लोगों को केरल, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, यूपी, एमपी और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा NIA ने तमिलनाडु में भी कोयंबटूर, कुड्डलोर, रामनाद, दिंडुगल, थेनी और थेनकाशी समेत कई जगहों पर PFI के पदाधिकारियों के आवास पर रेड की है। इसके अलावा राजधानी चेन्नई में PFI के प्रदेश मुख्यालय में भी तलाशी जारी है।

चेयरमैन पर भी शिकंजा
जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है। साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम परद भी शिकंजा कसा है। सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

विरोधी आवाजों को दबा रही सरकार: PFI

एनआईए की रेड पर पीएफआई महासचिव अब्दुल सत्तार ने कहा कि फासीवादी शासन द्वारा विरोध की आवाजों को दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किये जा रहे अत्याचारों का ताजा उदाहरण आधी रात को देखने में मिला, जब केंद्रीय एजेंसियों एनआईए और ईडी ने लोकप्रिय नेताओं के घरों में छापेमारी करना है. राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर के नेताओं के घर छापेमारी की जा रही है. राज्य समिति कार्यालय पर भी छापेमारी की जा रही है. फासीवादी शासन द्वारा विरोध की आवाजों को शांत करने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करने के कदमों का कड़ा विरोध करें.

18 सितंबर को 23 जगहों पर रेड

इससे पहले 18 सितंबर को एनआईए ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 23 जगहों पर रेड मारी थी. ये छापेमारी भी कराटे प्रशिक्षण केंद्र के नाम पर प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का ट्रेनिंग कैंप चलाए जाने के मामले में की गई थी. एनआईए ने निजामाबाद, कुरनूल, गुंटूर और नेल्लोर जिले में रेड की थी. सूत्रों की मानें तो एनआईए ने उन्हीं स्थानों पर रेड की, जहां से आतंकी गतिविधियों के संचालन की जानकारी मिली थी.

दंगों के लिए तैयार कर रहा था कराटे टीचर

NIA ने कराटे टीचर अब्दुल कादिर पर शिकंजा कस दिया है. सूत्रों के मुताबिक अब्दुल कादिर और PFI पर आरोप है कि कराटे सिखाने की आड़ में मुस्लिम युवकों को दंगे की साजिश के लिए तैयार कर रहे थे. सूत्रों बताते हैं कि गिरफ्तार हुए लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. इन हथियारों का इस्तेमाल  ट्रेनिंग में किया जा रहा था. पकड़े गए लोगों से अधिकारी कराटे की ट्रेनिंग और अवैधानिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रहे थे.

रविवार को भी पड़े थे छापे
रविवार को भी NIA ने आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रेड की थी। उस दौरान PFI सदस्यों को पूछताछ के लिए ले जाया गया था। जांच एजेंसी ने हिंसा भड़काने और गैर कानूनी गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की थी। उस दौरान NIA अधिकारियों की 23 टीमों में निजामाबाद, कुर्नूल, गुंटूर और नेल्लोर जिले में करीब 38 ठिकानों तलाशी ली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.