Select Date:

पीएफआई के मास्टर ट्रेनर को NIA और पटना ATS ने दबोचा, जानिए खतरनाक याकूब खान के बारे में

Updated on 19-07-2023 01:03 PM
मोतिहारी: बिहार में पीएफआई मॉड्यूल का सबसे खतरनाक वांटेड आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। इस आरोपी का नाम याकूब खान उर्फ सुल्तान उर्फ उस्मान है। ये पीएफआई का मास्टर ट्रेनर था। इसे NIA और पटना ATS ने एक जॉइंट ऑपरेशन कर दबोचा है। इसी का मोतिहारी के चकिया गांधी मैदान में ट्रेनिंग देते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके चकिया इलाके से ही दबोचा गया है। मोहम्मद याकूब को पीएफआई का मास्टर ट्रेनर इसीलिए कहा जाता है क्योंकि याकूब के जिम्मे ही भटके लोगों को ट्रेनिंग देने का जिम्मा था। इसकी काफी दिनों से तलाश थी।

पीएफआई का मास्टर ट्रेनर याकूब गिरफ्तार

याकूब की गिरफ्तारी में एनआईए की टीम के साथ पटना एटीएस ने भी अहम भूमिका निभाई। अब PFI सरगना रेयाज मारूफ की तलाश की जा रही है। रेयाज मारूफ की तलाश में ATS और NIA की टीमों ने कई जगहों पर रेड डाली है। फिलहाल रेयाज मारूफ की तलाश जारी है। NIA और ATS की टीम ने मदद के लिए चकिया थाने की पुलिस टीम को भी साथ में रखा है।


याकूब ऐसे आया सुर्खियों में

याकूब की गिरफ्तारी की पुष्टि पटना एटीएस ने कर दी है। पटना के फुलवारी टेरर मॉड्यूल सामने आने के बाद चकिया के रहने वाले याकूब का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो पीएफआई का झंडा लगाकर कुछ युवकों को ट्रेनिंग देता दिखाई दे रहा था। याकूब की तलाश एनआईए, एटीएस, सहित कई जांच एजेंसियां कर रही थीं। लेकिन हर बार वह चकमा देने में कामयाब हो जाता था। लेकिन इस बार किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.