आतंकियों का काल है NIA, जिसे पकड़ा वो पानी नहीं मांग सका
Updated on
01-01-2023 06:47 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी यानी एनआईए( NIA), वही सरकारी जांच एजेंसी जिसकी कार्रवाई से आतंकवादी और उनके आकाओं के पसीने छूट जाते हैं। यूं कहें कि NIA आतंकियों के लिए काल समान है तो गलत नहीं होगा। हाल ही में जारी हुए आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के आंकड़े सबकुछ बयां कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं एनआईए ने साल 2022 में जिन 38 मामलों की जांच कर रही थी उसपर कोर्ट ने फैसला सुनाने के साथ ही उसमें लिप्त लोगों को दोषी भी माना है। इसके अलावा 6 लोगों को अजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं 109 ऐसे भी रहे जिन्हें जुर्माने के साथ कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।
NIA का कन्विक्शन रेट भी शानदार राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी का कन्विक्शन रेट भी शानदार है। जारी आंकड़ों के अनुसार, सरकारी जांच एजेंसी का ओवरलऑल कन्विक्शन रेट 94 फीसदी रहा है। एनआईए ने जो जानकारी साझा की है उसके अनुसार, एजेंसी ने साल 2022 में 73 मामले दर्ज किए थे। यह उसके साल 2021 के आंकड़े से 19.7 फीसदी अधिक है। एनआईए ने साल 2021 में 61 मामले दर्ज किए थे। इन 73 मामलों में 35 केस जिहदी आतंकवाद से संबंधित थे। इसका दायरा जम्मू-कश्मीर, असम, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था। वहीं 11 मामले जम्मू- कश्मीर से, वामपंथी उग्रवाद के 10 मामले, उत्तरपूर्वी के 5, पीएफआई से संबंधित 7, पंजाब से संबंधित 4, गैंगस्टर आतंकी ड्रग तस्कर के 3, दो जाली नोट से संबंधित और एक मामला टेरर फंडिंग का शामिल है।
2022 में 368 लोगों के खिलाफ 59 चार्जशीट साल 2022 में NIA ने 368 लोगों के खिलाफ 59 चार्जशीट फाइल की थी। इसमें जांच एजेंसी ने 456 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें 19 भगौड़े भी शामिल थे। इसके अलावा NIA ने यूएपीए के तहत भी 8 लोगों को आरोपी माना है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…