निकोलस पूरन ने विराट को उड़ाया मजाक? नवीन उल हक के साथ मिलकर की ऐसी हरकत!
Updated on
17-05-2023 07:46 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के तेज तर्रार गेंदबाज नवीन उल हक आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। कुछ दिन पहले लखनऊ का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ था। उस मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच भयानक लड़ाई हो गई थी। बस जब से ही नवीन सुर्खियों में बने हुए हैं। नवीन ने मैच के बाद भी कोहली के साथ हुई लड़ाई को जारी रखा। उन्होंने बैंगलोर और मुंबई के मैच में विराट कोहली के आउट होने के बाद एक स्टोरी डाली थी।
उस स्टोरी में नवीन आरसीबी और मुंबई का मैच देखते हुए आम का लुत्फ उठा रहे थे। उस स्टोरी पर काफी विवाद हुआ था। क्योंकि स्टोरी से ऐसा लग रहा था कि वह आम के सहारे आरसीबी की खराब परफॉरमेंस पर ताना मार रहे थे। नवीन ने एक नहीं बल्कि दो बार बैकग्राउंड में बैंगलोर और मुंबई का मैच देखते हुए आम की फोटो खींच कर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी। वहीं अब इस पूरे मामले पर निकोलस पूरन का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है।
क्या निकोलस पूरन ने उड़ाया विराट का मजाक?
दरअसल, वेस्टइंडीज के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में पूरन पहले खुद कैमरा के सामने आते हैं और कहते हैं कि 'अनुमान लगाओ यह कौन है? ' इसके बाद वह कैमरा अपने साथ बैठे नवीन उल हक की तरफ मोड़ देते हैं।
उसके बाद पूरन कहते हैं 'द मैंगो गाय'। हाल ही में नवीन ने आम के जरिए इन डाइरेक्ट रूप से विराट कोहली को चिढ़ाने की कोशिश की थी। पूरन यहां पर उन्हीं इंस्टाग्राम स्टोरीज की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो से ऐसा प्रतीत नहीं होता कि पूरन विराट कोहली को किसी भी तरह का तंज कस रहे हैं। वह इस वीडियो में नवीन उल हक की ही चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…