Select Date:

निकोलस पूरन ने 13 गेंदों में उड़ाया गर्दा, वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका का किया 3-0 से सूपड़ा साफ

Updated on 28-08-2024 02:23 PM
तारोबा: निकोलस पूरन की सिर्फ 13 गेंदों में 35 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। बारिश से प्रभावित तीसरे टी-20 मैच में मंगलवार रात कैरेबियन टीम ने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर आठ विकेट से रौंदते हुए सीरीज अपने नाम की। बारिश के कारण मैच पहले एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। पहले बल्लेबाजी कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच ओवर ही खेले थे कि एकबार फिर बरसात ने मैच रोक दिया, जिसके बाद ओवर्स में कटौती की गई और 13-13 ओवर का मैच तय किया गया।

बौना साबित हुआ 109 का टारगेट

बारिश के कारण ब्रेक के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 23-0 था। ट्रिस्टन स्टब्स ने 15 गेंदों में 40 रन बनाकर मेहमान टीम को धीमी शुरुआत के बावजूद 108-4 तक पहुंचने में मदद की। स्टब्स की पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे, जिसमें 38 रन बाउंड्री से आए, उन्होंने 178 की स्ट्राइक रेट से सीरीज में कुल 144 रन बनाए। इस तरह साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 13 ओवर में चार विकेट खोकर 108 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

पूरन ने लाई आंधी
जवाब में वेस्टइंडीज को पहले ही ओवर में करारा झटका लगा। एलिक एथनाजे तीन गेंद में सिर्फ एक रन बनाकर ब्योर्न फोर्टुइन (Bjorn Fortuin) का शिकार हुए। इसके बाद निकोलस पूरन को शो शुरू हुआ। तीसरे नंबर पर आए पूरन ने 269 के स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों की पारी में तूफानी 35 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के थे। चौथे ओवर में जब पूरन आउट हुए तो वेस्टइंडीज की जीत लगभग तय हो चुकी थी। स्कोर 60-2 था यानी अगली 54 गेंदों में 49 रन की ही दरकार थी।
शाई होप भी सुपरहिट
निकोलस पूरन के आउट होने के बाद आए नए बल्लेबाज शिमरन हेटमेयर ने ओपनर शाई होप का बखूबी साथ निभाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रन की मैच विनिंग साझेदारी हुई। शाई होप ने 24 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए तो शिमरेन हेटमेयर 17 गेंदों में 31 रन बनाकर नॉट आउट लौटे। इस तरह वेस्टइंडीज ने 22 गेंद पहले आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। होप की पारी में चार छक्के शामिल थे और हेटमेयर ने एक छक्के के साथ चार चौके लगाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.