अमेरिका: मेजर लीग क्रिकेट 2023 का फाइनल मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क और सिएटल ओर्कास के बीच 31 जुलाई को डलास में खेला गया। फाइनल में सिएटल को धूल चटाकर एमआई ओपनिंग सीजन में ही चैंपियन बन गई और खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूयॉर्क ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। वहीं टीम की इस जीत में कप्तान निकोलस पूरन ने कप्तानी पारी खेल अहम भूमिका निभाई। उनकी आतिशी पारी ने ओर्कास के होश उड़ा दिए। पूरन ने तूफानी शतक जड़ सबको हैरान कर दिया। आइये जानते हैं कि आखिर मैच में क्या-क्या घटा।