एक चुटकी सिंदूर की कीमत खूब जानते हैं निक बाबू, प्रियंका की मांग भरकर किया है जन्मों का वादा
Updated on
28-01-2023 09:37 PM
प्रियंका चोपड़ा कभी भी अपने हबी निक जोनस के बारे में बात करने का मौका नहीं छोड़ती हैं और उन तरीकों का खुलासा करती हैं जिससे वह उन्हें खास महसूस कराते हैं। वैसे प्रियंका और निक का रिश्ता बहुत प्यारा है। दोनों की आपस की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। निक और प्रियंका अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी खूबसूरत फोटोज से भरा हुआ है। हाल ही में प्रियंका ने निक के बारे में एक और मजेदार बात बताई है, जिसपर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
एक फैशन पत्रिका के साथ अपने नए इंटरव्यू में प्रियंका ने इस बारे में खुलकर बात की कि कैसे उनके पति निक जोनस ने उन्हें उनके रिश्ते के दौरान 'शांत' किया। निक ने जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण को पॉजिटिव तरीके से कैसे बदला, इस बारे में खुलते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे पति सुपर ऑसम हैं। जब वह आसपास होते हैं, तो ऐसा लगता है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने मुझे बहुत शांत जगह से चीजों को अप्रोच करना सिखाया है।'
प्रियंका और निक का बॉन्ड
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने यह भी खुलासा किया कि उनके पास निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मेल खाने वाला टैटू है और उन्होंने इसके महत्व को समझाया। उसने वोग को एक वीडियो सेगमेंट में बताया, 'मेरे कानों के पीछे एक चेक और एक बॉक्स है। मेरे पति ने उन्हें अपनी बाहों में रखा है क्योंकि जब उन्होंने प्रपोज किया, तो उन्होंने मुझसे पूछा, कि मैंने उनके सभी बॉक्स चेक किए और क्या मैं एक और चेक करूंगी?'
एक चुटकी सिंदूर की कीमत...
एक्ट्रेस को एक थ्रोबैक फोटो भी दिखाई गई, जिसमें वह अपने पति के साथ हल्के-फुल्के पल शेयर करती नजर आ रही हैं। तस्वीर लेने के बाद निक के साथ शेयर किए गए प्यारे पल का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, 'यह होली 2020 है। यह एक हिंदी फिल्म है, जहां वह मेरे पास एक चुटकी सिंदूर लेकर आते हैं और इसे मेरी मांग में डालते हैं और दावा करता हैं मुझे जीवनभर के लिए।'
बेटी मालती का पहला बर्थडे
निक और पीसी साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे। इस कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया। उसी इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया कि उनकी बेटी का जन्म 'बहुत समय से पहले' हुआ था, इसलिए उन्हें यकीन नहीं था कि छोटी बच्ची का जन्म होगा। अपने पहले जन्मदिन से कुछ ही हफ्ते पहले मालती ने अपनी पत्रिका की शुरुआत की और प्राउड मां ने सभी को देखने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…